'अमेरिका हमारे फैसले क्यों ले रहा है', तेल खरीद और किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस समझौते को देश क ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 11 Feb 2026 03:31:22 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Feb 2026 03:31:22 PM (IST)
किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी का सरकार पर हमलाHighLights
- राहुल ने ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला
- राहुल गांधी ने समझाया क्यों खतरे में है भारत की आर्थिक संप्रभुता
- अमेरिका की नजर केवल भारत के विशाल डेटा भंडार पर है- राहुल
डिजिटल डेस्क। लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस समझौते को देश के हितों का पूर्ण सरेंडर करार देते हुए कहा कि सरकार ने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए हैं, जिससे भारत को कुछ हासिल नहीं हुआ।
राहुल गांधी ने कड़े शब्दों में पूछते हुए कहा, "अमेरिका क्यों बता रहा है कि हम किससे तेल खरीदें? अमेरिका हमारे फैसले कैसे ले रहा है? सरकार ने देश को बेच दिया है। अमेरिका ने तेल खरीद पर पाबंदी लगा दी। ट्रंप कैसे तय कर सकते हैं कि हम तेल किससे खरीदें। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र भी अमेरिका के लिए खोल दिया गया है। सरकार ने किसानों के बारे में नहीं सोचा। ये ट्रेड डील पूरी तरह से सरेंडर है।"
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने देश की स्वायत्तता को दांव पर लगा दिया है। उनके अनुसार, व्यापार के रास्ते खोलकर सरकार ने भारतीय किसानों के हितों की अनदेखी की है और कृषि क्षेत्र को अमेरिकी बाजार के हवाले कर दिया है। डेटा सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका की नजर केवल भारत के विशाल डेटा भंडार पर है।
डेटा सौंपना आत्मघाती हो सकता है- राहुल गांधी
उन्होंने चेतावनी दी कि आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) के इस दौर में डेटा सौंपना आत्मघाती हो सकता है, जिससे भविष्य में भारतीय आईटी कंपनियों के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी होंगी। इकोनॉमिक सर्वे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया अब स्थिरता से अस्थिरता की ओर बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें- लोकसभा में ‘यार’ शब्द पर बवाल, राहुल गांधी के भाषण से फिर हंगामा, चीन मुद्दे पर सदन में तीखी तकरार
राहुल ने पीएम मोदी के बयान पर कसा तंज
राहुल ने आगे कहा कि रूस, चीन और अन्य शक्तियां अमेरिकी दबदबे और डॉलर के प्रभुत्व को चुनौती दे रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के "युद्ध का युग खत्म हो गया" वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि यूक्रेन, गाजा और मिडिल ईस्ट की स्थिति बताती है कि हम वास्तव में युद्ध के दौर में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने आगाह किया कि आज के समय में ऊर्जा (Energy) और वित्त (Finance) को हथियारों की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।