
डिजिटल डेस्क। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले मकर द्वार पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस देखने को मिली। राहुल गांधी द्वारा बिट्टू को "गद्दार" कहे जाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
घटना उस समय की है जब कांग्रेस सांसद संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जब पूर्व कांग्रेसी नेता और अब भाजपा मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजरे, तो राहुल गांधी ने उन पर कटाक्ष किया।
राहुल गांधी की टिप्पणी: राहुल ने बिट्टू की ओर इशारा करते हुए कहा, "देखो, एक गद्दार यहीं से गुजर रहा है। इसका चेहरा देखो।" इसके बाद उन्होंने हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा, "नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे।"
बिट्टू का पलटवार: गांधी की पेशकश को ठुकराते हुए बिट्टू ने उन्हें "देश का दुश्मन" करार दिया। बिट्टू ने विरोध कर रहे सांसदों पर तंज कसते हुए कहा कि वे ऐसे बैठे हैं जैसे कोई जंग जीतकर आए हों।
हाथ न मिलाने की वजह स्पष्ट करते हुए रवनीत सिंह बिट्टू ने गांधी परिवार के इतिहास और सिखों के प्रति उनके नजरिए पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एक सरदार, गांधी परिवार के वंशज और सिखों के हत्यारे से कभी हाथ नहीं मिलाएगा। राहुल गांधी गद्दार हैं जो रोज सेना और देश के बारे में बुरा बोलते हैं।
इस विवाद ने एक बड़े राजनीतिक युद्ध का रूप ले लिया है...
यह भी पढ़ें- अमेरिका: फ्लाइट में सो रही महिला से छेड़छाड़, भारतीय मूल के व्यक्ति को हो सकती है 2 साल की जेल