• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना, भैरव मंदिर तक पैदल मार्ग का उपयोग करना होगा, 22 जुलाई तक बंद रहेगी रोपवे सेवा

अगर आप इन दिनों माता वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 02:53:51 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jul 2026 02:56:13 PM (IST)
वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना, भैरव मंदिर तक पैदल मार्ग का उपयोग करना होगा, 22 जुलाई तक बंद रहेगी रोपवे सेवा

HighLights

  1. 13 जुलाई से 22 जुलाई तक बंद रहेगी रोपवे सेवा
  2. वार्षिक तकनीकी रखरखाव के लिए बंद रहेगी सेवा
  3. सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होती है

डिजिटल डेस्क, कटड़ा। अगर आप इन दिनों माता वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भवन से भैरव बाबा मंदिर तक संचालित होने वाली रोपवे सेवा को वार्षिक रखरखाव (मेंटेनेंस) के चलते अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह सेवा 13 जुलाई से 22 जुलाई तक बंद रहेगी और 23 जुलाई से दोबारा शुरू की जाएगी।

श्राइन बोर्ड के अनुसार, रोपवे का वार्षिक तकनीकी रखरखाव यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

naidunia_image

भैरव बाबा मंदिर तक पैदल मार्ग का उपयोग करना होगा

ऐसे में इस अवधि के दौरान श्रद्धालुओं को भवन से भैरव बाबा मंदिर तक पैदल मार्ग का उपयोग करना होगा। इससे पहले सोमवार को मौसम साफ होने के बाद कटड़ा से सांझीछत के बीच हेलीकॉप्टर सेवा दोबारा शुरू की गई थी। मौसम में सुधार का लाभ उठाकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कुछ ही मिनटों में भवन तक पहुंचकर दर्शन किए।


हालांकि, दोपहर बाद त्रिकूट पर्वत क्षेत्र में मौसम अचानक बिगड़ गया और घने बादलों के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर सेवा को फिर से अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।

क्या है रोपवे सेवा का समय?

सामान्य दिनों में भवन से भैरव बाबा मंदिर तक रोपवे सेवा सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होती है। इस दौरान श्रद्धालु कुछ ही मिनटों में यात्रा पूरी कर लेते हैं, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को विशेष सुविधा मिलती है।

कितना है रोपवे का किराया?

रोपवे का किराया प्रति व्यक्ति लगभग 100 रुपये है। तीन वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रत्येक यात्री के लिए टिकट लेना अनिवार्य है। टिकट श्रद्धालु श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन या संबंधित टिकट काउंटरों से ऑफलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले रोपवे और हेलीकॉप्टर सेवाओं की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी का इस तरह हुआ खुलासा, टॉयलेट में मिले 40 हजार रुपये से खुली परतें, 17 घंटे में बरामद हुए 81 लाख