• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी... छत्तीसगढ़ समेत देशभर में कई ट्रेनें रद, सफर करने से पहले देख लें यह लिस्ट

देश के कुछ हिस्सों में जारी भारी बारिश को देखते हुए रेलवे ने 12 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने और कई अन्य ट्रेनों के मार्ग में बदलाव (रूट डायवर्ट) करने...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 03:47:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 03:47:00 PM (IST)
रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी... छत्तीसगढ़ समेत देशभर में कई ट्रेनें रद, सफर करने से पहले देख लें यह लिस्ट
ट्रैक मेंटेनेंस के चलते भारतीय रेलवे ने लिया बड़ा फैसला।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़-झारखंड रूट के यात्रियों के लिए जरूरी खबर
  2. ट्रैक मेंटेनेंस के चलते भारतीय रेलवे ने लिया बड़ा फैसला
  3. सफर पर निकलने से पहले चेक करें अपनी ट्रेन का स्टेटस

डिजिटल डेस्क। रेलवे ने यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी अलर्ट जारी किया है। चक्रधरपुर रेल मंडल में पटरियों की मरम्मत और रखरखाव (टैक मेंटेनेंस) का काम शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही देश के कुछ हिस्सों में जारी भारी बारिश को देखते हुए रेलवे ने 12 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने और कई अन्य ट्रेनों के मार्ग में बदलाव (रूट डायवर्ट) करने का फैसला किया है।

अगर आप भी जुलाई के इस महीने में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल और स्थिति जरूर जांच लें।

इन ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव

मेंटेनेंस कार्य के चलते रेलवे कुछ प्रमुख ट्रेनों को उनके नियमित मार्ग के बजाय बदले हुए रास्तों से चलाएगा:

  • आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13288): यह ट्रेन 13, 20 और 27 जुलाई को कांड्रा से सीधे सिनी और चक्रधरपुर रेलखंड होकर अपने गंतव्य दुर्ग के लिए रवाना होगी।
  • योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18478): यह ट्रेन 9, 16, 23 और 30 जुलाई को झारसुगुडा और टाटानगर के बीच नहीं चलेगी। इसे झारसुगुडा रोड से संबलपुर सिटी और कटक के रास्ते पुरी भेजा जाएगा।

जुलाई में रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची

रेलवे द्वारा अलग-अलग तारीखों पर जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है, उनका विवरण इस प्रकार है:

  • ट्रेन नंबर 18601/18602: यह ट्रेन 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जुलाई को पटरी पर नहीं उतरेगी।
  • ट्रेन नंबर 18109/18110: इस ट्रेन का संचालन 10, 14, 17, 21, 24, 28 और 31 जुलाई को पूरी तरह बंद रहेगा।
  • ट्रेन नंबर 18114 (बिलासपुर-टाटानगर): यह ट्रेन 10, 13, 17, 20, 24, 27 और 31 जुलाई को रद्द की गई है।
  • ट्रेन नंबर 18113 (टाटानगर-बिलासपुर): यह ट्रेन 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जुलाई को नहीं चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 17005 (हैदराबाद-रक्सौल): 9, 16, 23 और 30 जुलाई को इस ट्रेन की सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
  • ट्रेन नंबर 17006 (रक्सौल-हैदराबाद): यह ट्रेन 12, 19 और 26 जुलाई को निरस्त रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 18107 (राउरकेला-जगदलपुर): यह 14, 21 और 28 जुलाई को रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 18108 (जगदलपुर-राउरकेला): इस ट्रेन को 15, 22 और 29 जुलाई को रद्द किया गया है।
  • ट्रेन नंबर 22861/12872 (हावड़ा-कंटाबांजी-हावड़ा): यह ट्रेन 14, 21 और 28 जुलाई को नहीं चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 24वीं किस्त, जानें किन किसानों को मिलेगा फायदा, ऐसे करें चेक

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे प्रशासन ने सभी मुसाफिरों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 या आधिकारिक नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTIS) ऐप के जरिए ट्रेनों की लाइव लोकेशन और स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।