• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के दिए संकेत, सरकार को लिखा पत्र, रखी यह अहम शर्त

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने अनशन को समाप्त करने के संकेत देते हुए केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा है।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 05:48:11 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 05:48:41 PM (IST)
सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के दिए संकेत, सरकार को लिखा पत्र, रखी यह अहम शर्त

HighLights

  1. किसी युवा प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी
  2. छात्रों का एकमात्र अपराध बेहतर शिक्षा प्रणाली के लिए आवाज बुलंद करना
  3. इस विश्वास के साथ खत्म करेंगे कि उनकी अपील को गंभीरता से सुना गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने अनशन को समाप्त करने के संकेत देते हुए केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया है कि अनशन समाप्त करने से पहले सरकार को आंदोलन में शामिल छात्रों और युवाओं की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण आश्वासन देना होगा।

सरकार को भेजे गए पत्र में वांगचुक ने कहा कि वह सम्मानपूर्वक यह स्पष्ट भरोसा चाहते हैं कि आंदोलन में शामिल किसी भी युवा प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई दंडात्मक या प्रतिशोधात्मक कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। उनके अनुसार इन युवाओं का उद्देश्य केवल निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था की मांग उठाना रहा है।


एकमात्र अपराध बेहतर शिक्षा प्रणाली के लिए आवाज बुलंद करना

वांगचुक ने अपने पत्र में लिखा कि आंदोलन में शामिल युवाओं का एकमात्र अपराध बेहतर शिक्षा प्रणाली के लिए आवाज बुलंद करना है। ऐसे में यदि सरकार यह आश्वासन देती है कि किसी भी प्रदर्शनकारी को कानूनी उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़ेगा, तो वह अपना अनशन समाप्त करने के लिए तैयार हैं।

इस विश्वास के साथ खत्म करेंगे कि उनकी अपील को गंभीरता से सुना

उन्होंने आगे कहा कि सरकार की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलने पर वह इस विश्वास के साथ अपना अनशन खत्म करेंगे कि उनकी अपील को गंभीरता से सुना गया है। साथ ही सरकार ने देशभर के लाखों युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं को भी समझने का प्रयास किया है।

अब सरकार की प्रतिक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी हैं

सोनम वांगचुक के इस पत्र के बाद अब सरकार की प्रतिक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी हैं। माना जा रहा है कि यदि सरकार उनकी प्रमुख मांग पर सकारात्मक रुख अपनाती है, तो लंबे समय से जारी उनका अनशन समाप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक सफदरजंग से मेदांता अस्पताल होंगे शिफ्ट, डॉक्टरों का विशेष पैनल करेगा इलाज, हाईकोर्ट ने दिया आदेश