• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

Student Protest: रांची में विधानसभा के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने किया लाठी चार्ज... थ्री लेयर्ड बैरिकेडिंग और वाटर कैनन से भी नहीं रुक रहे छात्र

Jharkhand Student Protest:झारखंड की राजधानी रांची में सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 17वें दिन बेहद उग्र हो गया।

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 01:30:25 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 02:26:28 PM (IST)
Student Protest: रांची में विधानसभा के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने किया लाठी चार्ज... थ्री लेयर्ड बैरिकेडिंग और वाटर कैनन से भी नहीं रुक रहे छात्र
रांची में छात्रों का हल्ला बोल (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. रांची में 10 अगस्त को छात्रों का जोरदार विधानसभा घेराव
  2. 16 दिन स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद 17वें दिन कूच
  3. बैरिकेडिंग तोड़कर नई विधानसभा की ओर बढ़े हजारों अभ्यर्थी

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड की राजधानी रांची की सड़कें (Student Protest Ranchi) सोमवार, 10 अगस्त को युवाओं के विशाल हुजूम और जोरदार नारों से गूंज उठीं। सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर पिछले 16 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रदर्शन का आज 17वां दिन था।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में एकत्र हुए अभ्यर्थियों ने झारखंड विधानसभा के घेराव का एलान करते हुए मार्च निकाला। हाथों में अपनी मांगों के पोस्टर और बैनर लहराते हुए छात्र पुलिस की पहली बैरिकेडिंग को तोड़कर नई विधानसभा इमारत की ओर तेजी से आगे बढ़े।


naidunia_image

जगन्नाथपुर मैदान से शुरू हुआ विधानसभा कूच

आंदोलनकारी छात्रों का मुख्य ठिकाना रांची का जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रहा है, जहां से विधानसभा की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है। सभी प्रदर्शनकारियों को एक जगह एकजुट करने के लिए जगन्नाथपुर थाना के पास स्थित मैदान को चुना गया, जहां से विधानसभा महज 2 किलोमीटर दूर है।

#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Gaurav Goswami, SP Rural, Ranchi says, "Mild lathi charge was used when some of them attempted to reach the last barricading where Section 163 is already in effect. Minimum use of lathi was done. We are speaking with the students continuously. They are… https://t.co/awemX3KJ0n pic.twitter.com/TUjLEeH9c0

— ANI (@ANI) August 10, 2026

सुबह 11 बजे तक छात्र इस मैदान में एकत्र हुए और फिर एकजुट होकर विधानसभा की ओर बढ़ चले। रास्ते में प्रशासन द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन छात्रों के हुजूम ने पहली सुरक्षा लाइन पार कर ली।

naidunia_image

'वाटर कैनन में भी भ्रष्टाचार' का आरोप

विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से वाटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इसे अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया और सरकार पर चुटकी ली। छात्रों का कहना था कि वाटर कैनन से पानी ठीक से निकला ही नहीं और जल्द खत्म हो गया। अभ्यर्थियों ने तंज कसते हुए कहा कि जिस वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, उसमें भी भ्रष्टाचार साफ नजर आ रहा है।

एंबुलेंस में सवार होकर पहुंचे देवेंद्र महतो

लगातार भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र महतो अपनी बिगड़ती सेहत के बावजूद एंबुलेंस में सवार होकर इस प्रदर्शन में शामिल हुए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यदि दिशोम गुरु शिबू सोरेन पूरी तरह स्वस्थ होते, तो वे छात्रों के साथ सशरीर खड़े होते।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन का उल्लेख करते हुए देवेंद्र महतो ने कहा कि युवाओं को जन्मदिन पर ऐसा कोई उपहार न मिले, जिस पर खून का दाग हो या जिससे झारखंड कलंकित हो। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर ऐसा फैसला होना चाहिए जिससे राज्य का युवा वर्ग खुश हो सके।

VIDEO | Ranchi, Jharkhand: Police use water cannons to disperse the protesting students.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/R4db3zsGKO

— Press Trust of India (@PTI_News) August 10, 2026

क्षेत्र में धारा 163 लागू, डटे हैं छात्र

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने विधानसभा के आस-पास के इलाकों में धारा 163 लागू कर दी है। इसके बावजूद बैरिकेडिंग के आगे छात्र सड़क पर ही बैठ गए हैं। युवाओं का कहना है कि वे पूरी तरह से शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं और उनकी केवल एक ही मांग है- नौकरियों की पूरी व्यवस्था निष्पक्ष और पारदर्शी बनाई जाए।