• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • देश

    किसानों के लिए खुशखबरी... इस दिन जारी होगी किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

    लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है और योजना की 23वीं किस्त जारी होने की आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

    By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
    Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 05:03:01 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 05:03:01 PM (IST)
    • Join करें
    किसानों के लिए खुशखबरी... इस दिन जारी होगी किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
    इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

    HighLights

    1. किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का इंतजार खत्म
    2. इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त
    3. 23वीं किस्त से पहले लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

    डिजिटल डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) का लाभ उठाने वाले देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है और योजना की 23वीं किस्त जारी होने की आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया गया है। पीएम किसान योजना के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस बात की पुष्टि की गई है। तारीख की घोषणा होते ही किसानों के बीच अपना स्टेटस और लिस्ट में नाम देखने की उत्सुकता बढ़ गई है।

    अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो किस्त के पैसे खाते में आने से पहले अपना ताजा स्टेटस जरूर चेक कर लें। आइए जानते हैं कि 23वीं किस्त कब आ रही है और आप अपना नाम लिस्ट में कैसे देख सकते हैं।


    20 जून को ट्रांसफर होंगे 23वीं किस्त के पैसे

    लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि जून के मध्य में यह राशि जारी की जा सकती है। पहले 18 जून के आसपास किस्त आने की अटकलें थीं, लेकिन अब आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त आगामी 20 जून को सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

    Direct support, stronger farmers!

    Mark the date: 23rd instalment of PM-KISAN is set to be released on 20th June 2026, bringing continued financial strength directly to the accounts of our Annadatas.#PMKISAN #23rdinstallment pic.twitter.com/W9QtUiTyFk

    — PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) June 15, 2026

    पोर्टल पर ऐसे चेक करें अपना ताजा स्टेटस (Know Your Status)

    किस्त जारी होने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपका स्टेटस एक्टिव है या नहीं। इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

    • स्टेप 1: सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
    • स्टेप 2: होमपेज के दाहिनी ओर दिए गए 'Know Your Status' (अपना स्टेटस जानें) के विकल्प पर क्लिक करें।
    • स्टेप 3: अब नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
    • स्टेप 4: इसके बाद 'Get Data' वाले बटन पर क्लिक करें।
    • स्टेप 5: क्लिक करते ही आपका पूरा बेनेफिशियरी स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा। यहां आप देख सकते हैं कि आपकी पिछली किश्तें आ चुकी हैं या कोई दस्तावेज़/प्रक्रिया अधूरी तो नहीं है।

    गांव की बेनेफिशियरी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

    यह जानने के लिए कि 20 जून को आने वाली किस्त की सूची में आपका नाम शामिल है या नहीं, आप नीचे दी गई प्रक्रिया अपना सकते हैं:

    • स्टेप 1: पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर 'Beneficiary List' के विकल्प को चुनें। (या आप सीधे इसके समर्पित लिंक pmkisan.gov.in/rpt_beneficiarystatus_pub.aspx पर भी जा सकते हैं)।
    • स्टेप 2: इसके बाद आपके सामने कुछ ड्रॉप-डाउन विकल्प आएंगे, जहां आपको अपने राज्य, जिले, उप-जिले, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा।
    • स्टेप 3: सभी जानकारियां सही से चुनने के बाद 'Get Report' (रिपोर्ट प्राप्त करें) पर क्लिक करें।
    • स्टेप 4: इसके बाद आपके पूरे गांव की लाभार्थी सूची स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसमें आप आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं।

    महत्वपूर्ण सलाह: यदि स्टेटस चेक करते समय ई-केवाईसी (e-KYC) या लैंड सीडिंग (Land Seeding) अधूरी दिखती है, तो उसे तुरंत पूरा कर लें, ताकि 20 जून को आने वाली 23वीं किस्त का पैसा आपके खाते में बिना किसी रुकावट के पहुंच सके।

    यह भी पढ़ें- पंजाब सीएम भगवंत मान 'पंथ के दोषी' करार, सिखों को संबंध न रखने का आदेश; अकाल तख्त साहिब ने की कार्रवाई