बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा... मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान पूल में डूबा मासूम, मौके पर ही मौत
खुशियों के बीच मातम पसर जाने वाली एक हृदय विदारक घटना बेंगलुरु से सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला के मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान उसके दूसरे बच्चे की ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 16 Feb 2026 07:00:20 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Feb 2026 07:00:20 PM (IST)
मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान पूल में डूबा मासूम, मौके पर ही मौतHighLights
- बेंगलुरु में मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान पूल में डूबा मासूम बच्चा
- फोटोशूट के दौरान किसी को नहीं लगी भनक, अस्पताल में बच्चे की मौत
- पुलिस ने दर्ज किया मामला, पिता के विदेश से लौटने का इंतजार
डिजिटल डेस्क। खुशियों के बीच मातम पसर जाने वाली एक हृदय विदारक घटना बेंगलुरु से सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला के मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान उसके दूसरे बच्चे की पानी के पूल में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान लक्ष्मीर के रूप में हुई है।
फोटोशूट की खुशी बदली मातम में
यह हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ जब 8 महीने की प्रेग्नेंट स्वाती अपने आने वाले बच्चे की खुशी में एक वाटर पूल के किनारे फोटोशूट करा रही थीं।
- कैसे हुई घटना: स्वाती और उनके पति चरण का छोटा बेटा फोटोशूट वाली जगह के पास ही खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक पूल में फिसलकर गिर गया।
- देरी से मिली जानकारी: वहां मौजूद लोगों और परिवार का ध्यान फोटोशूट में इतना मग्न था कि किसी को बच्चे के पानी में गिरने की भनक तक नहीं लगी। जब तक बच्चे को पूल से बाहर निकाला गया, काफी देर हो चुकी थी।
अस्पताल ले जाते ही मृत घोषित
बच्चे को बेसुध हालत में तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।
पिता के विदेश से लौटने का इंतजार
पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त बच्चे के पिता किसी काम के सिलसिले में विदेश में थे। उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है और उनके आज बेंगलुरु लौटने की उम्मीद है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या फोटोशूट आयोजित करने वाली टीम या वहां मौजूद लोगों की ओर से सुरक्षा में कोई बड़ी लापरवाही हुई है।