जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा: अब तक 21 यात्रियों की मौत, 61 घायल; पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के कानोटे गांव में एक सार्वजनिक बस पलटने से बड़ा हादसा हुआ। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 20 Apr 2026 11:12:59 AM (IST)Updated Date: Mon, 20 Apr 2026 11:19:27 AM (IST)
उधमपुर रामनगर में बड़ा बस हादसाHighLights
- रामनगर-कानोटे मार्ग पर बड़ा हादसा
- घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य जारी
- गंभीर घायलों का एयरलिफ्ट संभव
डिजिटल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर स्थित कघोट (कानोटे) गांव में एक बड़ा सड़क हादसा (Udhampur Bus Accident) सामने आया है। रामनगर से उधमपुर जा रही एक सार्वजनिक परिवहन बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
15 से 20 लोगों के मरने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में 21 लोगों के मारे जाने की खबर मिली है। 61 घायल हैं। बस में क्षमता से दोगुने यात्री सवार थे। कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
राहत और बचाव अभियान जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की तैयारी भी की जा रही है।
केंद्रीय मंत्री ने ली जानकारी
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए उधमपुर के उपायुक्त श्री मिंगा शेरपा से बातचीत की। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू कर दिया गया था और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
'जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।'
- PM Modi
![naidunia_image]()