उमर खालिद और शरजील इमाम जेल में रहेंगे या आएंगे बाहर, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर सुनवाई आज
याचिकाओं में दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें दोनों को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम' (यूएपीए) के तहत जमानत देने से इनकार कर दिया गया था।
Publish Date: Wed, 25 Nov 2026 10:34:02 AM (IST)Updated Date: Wed, 25 Nov 2026 10:34:02 AM (IST)
फाइल फोटोHighLights
- उमर और शरजील की याचिका पर सुनवाई
- दोनों ने याचिका में की जमानत की मांग
- 18 आरोपी कर रहे मुकदमे का सामना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आज बुधवार को शरजील इमाम और उमर खालिद की याचिकाओं पर सुनवाई होगी। इन याचिकाओं में दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें दोनों को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम' (यूएपीए) के तहत जमानत देने से इनकार कर दिया गया था।
यह मामला फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के पीछे की कथित बड़ी साजिश से जुड़ा है। इस पर आज मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, न्यायाधीश जायमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच सुनवाई करेंगे।
बता दें कि, दोनों ने अपनी याचिकाओं में जमानत की मांग की है। इसके पीछे तर्क दिया है कि अभियोजन पक्ष संरक्षित गवाहों से पूछताछ करने में विफल रहा है और सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई एक साल की रोक की अवधि भी अब खत्म होने वाली है।
18 आरोपियों पर मुकदमा
इमाम की याचिका में कहा गया है कि 25 सितंबर 2020 को आरोप पत्र दाखिल किया गया था, जिसमें 18 आरोपी मुकदमे का सामना कर रहे हैं। अभियोजन पक्ष ने 900 से अधिक गवाहों का हवाला दिया है, जिनमें 47 संरक्षित गवाह भी शामिल हैं।
इसके अलावा उमर खालिद ने अपनी याचिका में हवाला दिया कि संरक्षित गवाहों से पूछताछ नहीं की गई है। इस लिहाज से दोनों ने जमानत की मांग की है। हालांकि, दोनों को जमानत मिलेगी या नहीं इस पर आज फैसला हो जाएगा।