• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने यूपी राज्यसभा सीट से दिया इस्तीफा, हाल ही में मध्य प्रदेश से चुने गए हैं निर्विरोध

मध्य प्रदेश की जिस सीट से पुरी निर्विरोध चुने गए, वह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। यानी पुरी अब उत्तर प्रदेश के बजाय मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 04:52:18 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 04:52:18 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने यूपी राज्यसभा सीट से दिया इस्तीफा, हाल ही में मध्य प्रदेश से चुने गए हैं निर्विरोध
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यूपी राज्यसभा सीट से दिया इस्तीफा।

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यूपी राज्यसभा सीट से दिया इस्तीफा
  2. हरदीप सिंह पुरी का उत्तर प्रदेश राज्यसभा सीट से इस्तीफा स्वीकार
  3. मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद यूपी से दिया इस्तीफा

डिजिटल डेस्क। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश से अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कुछ दिन पहले ही वे मध्य प्रदेश से उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। राज्यसभा के बुलेटिन के अनुसार, सभापति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जो 14 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा।

एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई थी एमपी की सीट

मध्य प्रदेश की जिस सीट से पुरी निर्विरोध चुने गए, वह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। यानी पुरी अब उत्तर प्रदेश के बजाय मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मंत्री के रूप में पुरी का सफर

पुरी को सितंबर 2017 में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था। मई 2019 में उन्हें नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी मिला।


जुलाई 2021 में उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली और आवास व शहरी कार्य के साथ पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय संभाला। जुलाई 2024 में उन्होंने फिर कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली और वर्तमान में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हैं।

यह भी पढ़ें- एमपी में अब गांव में ही मिलेगा आयुर्वेद-होम्योपैथी-यूनानी इलाज, 318 नए डॉक्टरों की हुई नियुक्ति

राजनयिक के रूप में लंबा करियर

राजनीति में आने से पहले पुरी 1974 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी थे। करीब 39 साल के करियर में उन्होंने विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। वे जिनेवा और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रहे। टोक्यो और कोलंबो स्थित भारतीय मिशनों में भी उन्होंने काम किया। इसके अलावा वे ब्रिटेन में मिशन के उप उच्चायुक्त और ब्राजील में भारत के राजदूत रहे।

दादा-दादी के साथ बीता बचपन

पुरी के पिता भी राजनयिक थे और कई देशों में तैनात रहे। जिन देशों में वे रहे, वहां अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई का विकल्प नहीं था। इसी कारण पुरी दादा-दादी के साथ रहे और भारत के बोर्डिंग स्कूलों में पढ़े। इनमें दिल्ली का फ्रैंक एंथनी पब्लिक स्कूल भी शामिल है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।