• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

Indian Railways: अब इस रूट पर दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन... 130km रफ्तार, 800 यात्रियों की क्षमता; जानिए टाइम टेबल

Vande Bharat Sleeper Train Route: पहली ट्रेन हावड़ा-कामाख्या पर चल रही है। प्रस्तावित ट्रेन रात दिवाली तक शुरू होने की संभावना है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 08:17:33 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 08:17:33 AM (IST)
Indian Railways: अब इस रूट पर दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन... 130km रफ्तार, 800 यात्रियों की क्षमता; जानिए टाइम टेबल
वाराणसी से नई दिल्ली के बीच जल्द दौड़ेगी दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सितंबर में ट्रायल, दिवाली तक शुरू होने की उम्मीद
  2. 8 घंटे में पूरी होगी यात्रा, स्पीड 130 किमी
  3. 800 यात्रियों की क्षमता, 16 AC कोच होंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंबी दूरी के यात्रियों के लिए रेलवे जल्द ही देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (New Vande Bharat Sleeper Train) शुरू करने की तैयारी में है। पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा-कामाख्या मार्ग पर चल रही है और यात्रियों से उसे उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है।

अब दूसरी स्लीपर वंदे भारत को वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलाने की तैयारी की जा रही है। प्रस्तावित ट्रेन से वाराणसी और दिल्ली के बीच रात में तेज और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा।

रात में रवाना, सुबह दिल्ली पहुंचेगी

प्रस्तावित समय-सारिणी के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन वाराणसी कैंट से रात 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह करीब 5 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस तरह लगभग 8 घंटे में यात्रा पूरी होने की उम्मीद है।

वापसी में भी यही समय रहेगा। ट्रेन नई दिल्ली से रात 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यात्रियों को रात में सोकर सफर करने की सुविधा मिलेगी, जिससे समय की बचत भी होगी।

130 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

ट्रेन की अधिकतम परिचालन गति 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। हालांकि अंतिम समय-सारिणी और परिचालन संबंधी अन्य विवरण रेलवे की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होंगे। रेलवे बोर्ड जल्द ही इसका शेड्यूल और किराया तय कर सकता है।


800 यात्रियों के लिए स्लीपर सुविधा

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में करीब 800 यात्रियों के सफर करने की क्षमता होगी। ट्रेन में 11 थ्री एसी, 4 टू एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल होने की जानकारी है। सभी कोच आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। लंबी दूरी के यात्रियों को रात में सोकर यात्रा करने के साथ आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

दिवाली तक शुरू होने की संभावना

बताया जा रहा है कि वाराणसी-नई दिल्ली मार्ग पर ट्रेन का ट्रायल सितंबर में किया जा सकता है। सफल परीक्षण के बाद इसे यात्रियों के लिए शुरू करने की तैयारी है और दिवाली तक सेवा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। रेलवे ने अभी इसके शुभारंभ की निश्चित तारीख और किराया घोषित नहीं किया है।