90 के दशक में दूरदर्शन की आवाज रहीं सरला माहेश्वरी हो गईं खामोश
दूरदर्शन की जानी-मानी समाचार वाचिका सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी दूरदर्शन ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा क ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 12 Feb 2026 03:07:51 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Feb 2026 03:07:51 PM (IST)
नहीं रहीं दूरदर्शन की वरिष्ठ एंकर सरला माहेश्वरी।HighLights
- नहीं रहीं दूरदर्शन की वरिष्ठ एंकर सरला माहेश्वरी।
- 71 वर्ष की आयु में एंकर सरला माहेश्वरी का निधन।
- उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर है।
डिजिटल डेस्क। दूरदर्शन की जानी-मानी समाचार वाचिका सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी दूरदर्शन ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा।
दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शोक संदेश जारी करते हुए सरला माहेश्वरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डीडी नेशनल और डीडी न्यूज ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मधुर आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमामय प्रस्तुति से समाचार जगत में विशेष पहचान बनाई।
डीडी न्यूज ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि सरला माहेश्वरी दूरदर्शन की सम्मानित और आदरणीय समाचार वाचिका थीं। उनकी सादगी, संयम और प्रभावशाली व्यक्तित्व ने दर्शकों के बीच गहरा विश्वास कायम किया।
सरला माहेश्वरी लंबे समय तक दूरदर्शन से जुड़ी रहीं और उन्होंने अपने पेशेवर अंदाज से लाखों दर्शकों का दिल जीता। उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर है।