Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में बीजेपी उम्मीदवार पर हमला, TMC कार्यकर्ताओं ने सुवेंदु सरकार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच हिंसा की एक और घटना सामने आई है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 02:49:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Apr 2026 02:49:54 PM (IST)
सुवेंदु सरकार के साथ मारपीटHighLights
- बंगाल चुनाव में चुनाव के दौरान हिंसा
- बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु सरकार से मारपीट
- सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं
डिजिटल डेस्क। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच हिंसा की एक और घटना सामने आई है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज इलाके में गुरुवार को मतदान के दौरान भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।
क्या है मामला
बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई, जब सुवेंदु सरकार कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर पहुंचे थे। वहां पहले उनकी तृणमूल कांग्रेस समर्थकों से कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। आरोप है कि थोड़ी ही देर में समर्थकों की भीड़ उग्र हो गई और उन्होंने उम्मीदवार पर हमला कर दिया। उनके साथ मौजूद बॉडीगार्ड ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के आगे हालात बेकाबू हो गए और उन्हें दौड़ाकर पीटा गया।
सुवेंदु सरकार ने लगाया आरोप
घटना के बाद सुवेंदु सरकार ने आरोप लगाया कि पूरे इलाके में डर का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि कई बूथों से भाजपा के पोलिंग एजेंटों को बाहर निकाल दिया गया था। जब वह खुद वहां पहुंचे और एजेंटों को वापस अंदर ले जाने की कोशिश की, तभी उन पर हमला हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि जिस समय वह बूथ पर पहुंचे, उनके साथ केवल उनका बॉडीगार्ड था और इस स्थिति का फायदा उठाकर विरोधियों ने हमला किया।
16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान चल रहा है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- Assembly Election 2026: पीएम मोदी ने मतदाताओं से की अपील, कहा- युवा और महिलाएं करें रिकॉर्ड मतदान