नदी में मजे से नहा रही थी लड़की, डुबकी लगाते ही हाथ में आ गया मगरमच्छ... फिर जो हुआ देख दहल जाएंगे आप; VIDEO
Magarmach Ka Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की और मगरमच्छ से जुड़ा चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिल रहा है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 09 Apr 2026 03:39:11 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Apr 2026 03:39:11 PM (IST)
नदी में मजे से नहा रही थी लड़की।HighLights
- पानी में खुशी-खुशी मार रही थी गोते।
- नहाते समय हुआ मगरमच्छ से सामना।
- देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो।
डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर यूं तो सैकड़ों-हजारों वीडियो रोजाना अपलोड किए जाते हैं, मगर इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो बार-बार देखे जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की और मगरमच्छ से जुड़ा चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिल रहा है।
वीडियो की शुरुआत में लड़की नदी में बड़े आराम से और खुशी-खुशी नहा रही होती है। वह पानी में खेलती हुई नजर आती है और उसके चेहरे पर साफ दिखता है कि वह इस पल का खूब आनंद ले रही है। माहौल पूरी तरह सामान्य और सुकून भरा लगता है, जिससे कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता कि अगले ही पल कुछ डरावना होने वाला है।
डुबकी लगाते ही दहल गई लड़की
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही लड़की पानी में पहली डुबकी लगाती है, उसके हाथों के पास कुछ आ जाता है। उसे बिना समझे वह उसे अपने हाथों में उठाकर पानी से बाहर आ जाती है।
शुरुआत में वह सामान्य रहती है, लेकिन जैसे ही उसकी नजर उस चीज पर पड़ती है, वह देखकर हैरान रह जाती है कि वह एक छोटा मगरमच्छ है। यह देखकर उसकी हालत खराब हो जाती है और उसका चेहरा डर से भर जाता है। जो लड़की कुछ सेकंड पहले खुश थी, वही अब पूरी तरह घबरा जाती है।
नदी में मची अफरा-तफरी
वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि मगरमच्छ को देखते ही लड़की तुरंत उसे दूर फेंकने की कोशिश करती है और तेजी से पानी से बाहर निकलने लगती है। उसके चेहरे के एक्सप्रेशन से साफ झलकता है कि वह कितनी ज्यादा डर गई है। उसकी घबराहट और जल्दबाजी देखकर वीडियो देखने वाले लोग भी हैरान रह जाते हैं।
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह नदी में अचानक मगरमच्छ निकल आता है, फिर जो अफरा-तफरी मची, उसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, स्पष्ट कर दें कि यह वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है। इसे 'Indiannews' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है।