• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज झमाझम बरसेंगे बादल, IMD ने 23 राज्यों के लिए जारी की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने 23 राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा आंध...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 07:57:47 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 09:05:48 AM (IST)
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज झमाझम बरसेंगे बादल, IMD ने 23 राज्यों के लिए जारी की चेतावनी
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में फिर बरसेंगे बादल
  2. मौसम विभाग का 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट
  3. मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने 23 राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा आंधी-तूफान को लेकर भी अलर्ट किया है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। बिहार के कुछ हिस्सों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ भारी या बहुत भारी बारिश हो सकती है।

एनसीआर में बारिश से आफत

दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भारी बारिश के आसार हैं। यहां हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण एनसीआर में जलभराव भारी समस्या बनी हुई है। गुरुग्राम और नोएडा में कई जगहों पर जलभराव के कारण गाड़ियां पानी में डूब गई थी।


यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश की बात करें तो अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, जौनपुर, झांसी, कुशीनगर, महोबा, मऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, शामली, सुल्तानपुर और वाराणसी जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। प्रदेश में इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर रफ्तार की हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के गढ़ाफाटक में ब्रांडेड कंपनी के नकली कपड़ों का कारोबार, संचालक- सप्लायर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मौसम की बात की जाए तो छतरपुर, दतिया, ग्वालियर, निवाड़ी, पन्ना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली और टीकमगढ़ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान और उत्तराखंड का मौसम

राजस्थान के चूरू, पाली, बारां, राजसमंद, उदयपुर, बीकानेर, जयपुर, श्रीगंगानगर, करौली, डीग, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बालोतरा, कोटा, हनुमानगढ़ और भरतपुर में भी भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है। उत्तराखंड के बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, हरिद्वार और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश की आशंका है।

यह भी पढ़ें- कैंसर मरीजों की जान से खिलवाड़... दिल्ली पुलिस ने MP के आरोपी डॉक्टर को पकड़ा, 17 लाख की प्रतिबंधित दवा बरामद