
डिजिटल डेस्क, नईदिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात 'अर्नब' ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में तबाही (Aaj Ka Mausam) मचा दी है। चक्रवात देर रात 11 बजे से 1 बजे के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट से टकरा गया।
इसके असर से कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं (Weather Update 25 September) चल रही हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार, शुक्रवार को देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी-तूफान के साथ व्यापक बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर और कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर राज्य, अंडमान-निकोबार और केरल में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
सतना जिले में लगातार खराब मौसम और भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस. ने नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 25 और 26 सितंबर को दो दिन का अवकाश घोषित किया है।
अवकाश जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों पर लागू रहेगा। मौसम विभाग के सतना पूर्वानुमान में 25 और 26 सितंबर को भारी वर्षा की चेतावनी दर्ज की गई है।
The Deep Depression over south Odisha & adjoining north coastal Andhra Pradesh, moved north-northwestwards with a speed of 12 kmph during past 06 hours and lay centered at 2330 hrs IST of yesterday, 24th September 2026 over south Odisha & adjoining south Chhattisgarh, near… pic.twitter.com/ifM6IndJY9
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 24, 2026
दक्षिण ओडिशा के 10 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। करीब 5 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। मलकानगिरी में चार पुल डूब जाने से यातायात ठप हो गया है। नेशनल हाईवे भी सुरक्षा कारणों से बंद कर दिए गए हैं। भद्रक में तूफानी हवाओं से मछुआरों की 10 नावें डूब गईं और कई क्षतिग्रस्त हो गईं। चिलिका झील क्षेत्र में भी कई नावें टूटकर डूब गईं।
मौसम विभाग ने नबरंगपुर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जहां 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश का अनुमान है। बरगढ़, नुआपाड़ा, बलांगीर, कालाहांडी, कोरापुट और मलकानगिरी में ऑरेंज अलर्ट है। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में 75 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चलीं। विजयवाड़ा के निचले इलाकों में पानी भर गया है और कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। मछुआरों से शुक्रवार सुबह तक समुद्र में न जाने की अपील की गई है। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।