डिजिटल डेस्क: उत्तर भारत में ठंड अब विदाई की ओर है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए नया अलर्ट (IMD Rain Warning) जारी किया है।
![naidunia_image]()
दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में आंधी और बारिश की संभावना (Weather Update February) जताई गई है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और तेज हवाओं का अनुमान है। 13 से 19 फरवरी के बीच मौसम में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है।
पांच राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी (IMD Rains Alert)
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 13 से 19 फरवरी के दौरान कई राज्यों में मौसम बिगड़ने के संकेत हैं।
दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बादलों के कारण सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है। 15 फरवरी के बाद यहां आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है।
यूपी और बिहार का मौसम (UP-Bihar Ka Mausam)
उत्तर प्रदेश और बिहार में फिलहाल मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। आगरा, अलीगढ़, मेरठ, आजमगढ़, लखनऊ, बरेली, एटा, फतेहपुर, गौतम नगर, गाजियाबाद और हाथरस में हल्का कोहरा छा सकता है। वहीं बिहार के पटना, गया, चंपारण, भोजपुर, मधुबनी और पूर्णिया में मौसम साफ रहने की संभावना है।
पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी
उत्तराखंड में 16 और 17 फरवरी को भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। विशेष रूप से चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल जिलों में प्रभाव अधिक रह सकता है। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ रहेगा, लेकिन 15 फरवरी के बाद बादल छाने और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।