Rain Alert: मौसम का यू-टर्न, दिल्ली, MP-CG समेत कई राज्यों में दो दिन लगातार बरसेंगे बादल; IMD का येलो अलर्ट जारी
Weather Update Today: दिल्ली-NCR, MP, CG और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक तेज हवाएं, बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 07 Apr 2026 07:26:08 AM (IST)Updated Date: Tue, 07 Apr 2026 07:34:19 AM (IST)
कई राज्यों में अगले दो दिन बारिश, ओले और तेज हवाओं का अलर्ट जारी (फाइल फोटो)HighLights
- दिल्ली-NCR में दो दिन बारिश और तेज हवाएं
- मध्य प्रदेश में 34 जिलों में आंधी-बारिश अलर्ट
- छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश, फिर बढ़ेगी गर्मी
डिजिटल डेस्क: देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम (Weather Udpate) तेजी से करवट ले रहा है। एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, वहीं दूसरी ओर कई राज्यों के आसपास चक्रवाती परिसंचरण बन रहे हैं। इनके प्रभाव से दिल्ली-NCR, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
![naidunia_image]()
दिल्ली-NCR में तेज हवा और बारिश का अलर्ट (Aaj Ka Mausam)
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को दिल्ली-NCR में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ हल्की बारिश के कई दौर देखने को मिलेंगे। तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 135 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा।
मध्य प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलों का असर (MP Weather)
मध्य प्रदेश में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के चलते अप्रैल का आधा महीना खराब मौसम के साथ गुजर सकता है। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर समेत 34 जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। डिंडोरी और अनूपपुर में ओलावृष्टि दर्ज की गई, जबकि कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर दिखा।
छत्तीसगढ़ में दो दिन राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी
छत्तीसगढ़ में दो चक्रवाती परिसंचरणों के कारण मौसम में नमी बढ़ी है। रायपुर सहित कई इलाकों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की है।
उत्तर प्रदेश में 50 जिलों में अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। लखनऊ, कानपुर, मेरठ, आगरा और वाराणसी समेत 50 से अधिक जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार तक मौसम अस्थिर बना रहेगा।