• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • देश

    Weather Update: मानसून की तेज दस्तक से MP-CG में बिगड़ेंगे हालात, आंधी-तूफान और बारिश को लेकर 17 राज्यों में बड़ा अलर्ट जारी

    Weather Update Today: देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का ...और पढ़ें

    By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
    Publish Date: Sat, 13 Jun 2026 08:09:59 AM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jun 2026 08:09:59 AM (IST)
    • Join करें
    Weather Update: मानसून की तेज दस्तक से MP-CG में बिगड़ेंगे हालात, आंधी-तूफान और बारिश को लेकर 17 राज्यों में बड़ा अलर्ट जारी
    Aaj Ka Muasam: उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रहा मानसून (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी
    2. कांकेर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत
    3. उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश से कई जिलों में जनहानि हुई

    डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Rain Alert) ने शनिवार को देश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत करीब 17 राज्यों में मौसम (Aaj Ka Mausam) अचानक करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना (Weather Forecast) है। इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

    मौसम विभाग ने लोगों के मोबाइल पर भी अलर्ट संदेश जारी कर अगले दो से तीन घंटे के भीतर तेज बारिश और आंधी की चेतावनी दी है। विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत की ओर मानसून तेजी से बढ़ रहा है और आगामी दिनों में कई राज्यों में इसका असर देखने को मिलेगा।


    naidunia_image

    छत्तीसगढ़ में पांच दिन तक बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

    छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मेघ गर्जन, तेज हवा और मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि अगले एक-दो दिनों में मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर में 37.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    बरमकेला, नारायणपुर, नगरी और छोटेडोंगर सहित कई इलाकों में दो से चार सेंटीमीटर तक वर्षा हुई। हालांकि मानसून पूर्व बारिश की कमी ने चिंता भी बढ़ा दी है। प्रदेश में 1 जून से 12 जून तक औसत 17.7 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 47 प्रतिशत कम है।

    राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में हालात अधिक गंभीर हैं, जहां 90 से 100 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश को फिलहाल ‘न्यूनतम’ श्रेणी में रखा है।

    कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। अगले दो से तीन दिनों में इसके उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ तक पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

    आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    यूपी और छत्तीसगढ़ में मौसम बना जानलेवा

    उत्तर प्रदेश में पिछले दस दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार और गुरुवार को 52 जिलों में आंधी-बारिश और तूफान से कई लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को भी दो लोगों की जान चली गई।

    मुरादाबाद में कच्चे मकान की छत गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि मेरठ में बिजली गिरने से 17 वर्षीय छात्र की जान चली गई।

    Advance of Southwest Monsoon 2026

    ❖ The Southwest Monsoon has further advanced into entire northwest Bay of Bengal, some more parts of westcentral Bay of Bengal, West Bengal & Bihar, and some parts of Odisha & Jharkhand, today the 12th June, 2026.

    ❖ The Northern Limit of… pic.twitter.com/vkU7DEs1e6

    — India Meteorological Department (@Indiametdept) June 12, 2026

    वहीं छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

    22 जून से तेज होंगी प्री-मानसून गतिविधियां

    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पाकिस्तान क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में बड़ा बदलाव आया है।

    उन्होंने कहा कि लगभग एक सप्ताह बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 22 जून से प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो जाएंगी। 25 जून के बाद मानसून पूरे उत्तर प्रदेश में पहुंच सकता है। हालांकि इस बार मानसून निर्धारित समय से चार-पांच दिन देरी से आने की संभावना जताई जा रही है।