• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • देश

    Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत देश के 21 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, भीषण गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत देश के 21 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।...और पढ़ें

    By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
    Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 08:43:56 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 08:46:54 AM (IST)
    • Join करें
    Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत देश के 21 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, भीषण गर्मी और उमस से मिलेगी राहत
    दिल्ली-यूपी समेत देश के 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. दिल्ली-यूपी समेत देश के 21 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
    2. उत्तर-मध्य भारत में 85 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
    3. यूपी-बिहार में आंधी और आकाशीय बिजली का कहर

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत देश के 21 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात (आकाशीय बिजली) का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और तेजी से आगे बढ़ रहे मानसून के दोहरे प्रभाव के कारण उत्तर व मध्य भारत के मौसम में यह बड़ा बदलाव आया है। इसके प्रभाव से कई मैदानी इलाकों में 60 से 85 किमी/घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलने की आशंका है।

    दिल्ली में छाए हुए हैं बादल

    दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। यहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है, जिससे तापमान गिरेगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

    naidunia_image

    यूपी में झमाझम बारिश की चेतावनी

    यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश और वज्रपात की चेतावनी है। वहीं, बिहार में मानसून की सक्रियता बढ़ने से अधिकांश जिलों में 85 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राज्य के पूर्वी हिस्सों में फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई गई है।


    राजस्थान के मरुस्थलीय और अन्य जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी-तूफान के साथ तेज बौछारें पड़ेंगी। धूल भरी तेज हवाओं के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) प्रभावित हो सकती है।

    naidunia_image

    पहाड़ों में ऐसा रहेगा मौसम

    हिमाचल प्रदेश में आज (17 जून) से अगले कुछ दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा। उत्तराखंड के पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश से सड़कें बाधित हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में चक्रवाती सिस्टम से बदलेगा मौसम, रायपुर में अंधड़ और बारिश का अलर्ट, बिलासपुर तपा

    ऊंचाई वाले इलाकों में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के खतरे को देखते हुए पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी तेज हवाओं के साथ वर्षा का अनुमान है।