West Bengal Exit Poll Result: बंगाल में 5 एग्जिट पोल सामने आए, 4 में बीजेपी सरकार के आसार
West Bengal vidhan sabha chunav Exit Poll result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरण संपन्न हो गए हैं। पहले चरण की 152 सीटों पर रिकॉर्ड 92.88% और द ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 29 Apr 2026 06:53:54 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Apr 2026 07:50:02 PM (IST)
West Bengal Exit Poll Result: एग्जिट पोल के नतीजेWest Bengal vidhan sabha chunav Exit Poll result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरण संपन्न हो गए हैं। पहले चरण की 152 सीटों पर रिकॉर्ड 92.88% और दूसरे चरण की 142 सीटों पर भी भारी मतदान हुआ। मतदाताओं के इस जबरदस्त उत्साह के बीच सबकी नजरें अब एग्जिट पोल पर टिकी हैं। चुनाव के आधिकारिक परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे, जिससे राज्य की नई सरकार का फैसला होगा।
![naidunia_image]()
दो एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के संपन्न होते ही विभिन्न सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं। शुरुआती तीन प्रमुख एग्जिट पोल के आंकड़ों ने राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है। चाणक्य स्ट्रैटजी, मैट्रिज और पी-मार्क के अनुसार, स्पष्ट रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने का अनुमान लगा रहे हैं, जबकि एक सर्वे में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सत्ता में वापसी की संभावना जताई गई है। इन विरोधाभासी आंकड़ों ने परिणामों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
'Peoples Pulse' के एग्जिट पोल में टीएमसी को बढ़त
इसी बीच 'Peoples Pulse' के एग्जिट पोल ने बेहद दिलचस्प आंकड़े पेश किए हैं। इस सर्वे के अनुसार, टीएमसी को 117 से 187 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं भाजपा को 95 से 110 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 1-3 सीटें और लेफ्ट को केवल 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि अंतिम तस्वीर 4 मई को चुनावी नतीजों के साथ ही साफ होगी, लेकिन फिलहाल एग्जिट पोल के इन दावों ने बंगाल की राजनीति में कांटे की टक्कर के संकेत दे दिए हैं।
यह भी पढ़ें- Exit Poll 2026: असम से लेकर तमिलनाडु तक किसकी बनेगी सरकार? एग्जिट पोल से समझें चुनावी हवा का रुख