कौन हैं प्रतीका? जिसे महाकुंभ में फेमस IIT बाबा अभय सिंह से हुआ प्यार, 8 महीने की दोस्ती के बाद की शादी
प्रयागराज महाकुंभ में अपनी उच्च शिक्षा और भगवा चोले के अनूठे मेल से दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने वाले 'IIT बाबा' यानी अभय सिंह एक बार फिर चर्चा के क ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 06 Apr 2026 07:40:13 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Apr 2026 07:40:13 PM (IST)
आईआईटी बाबा और प्रतीका की प्रेम कहानी।HighLights
- इंजीनियरिंग से आध्यात्म और अब गृहस्थ जीवन
- आईआईटी बाबा और प्रतीका की प्रेम कहानी
- अब साथ मिलकर बनाएंगे सनातन यूनिवर्सिटी
डिजिटल डेस्क। प्रयागराज महाकुंभ में अपनी उच्च शिक्षा और भगवा चोले के अनूठे मेल से दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने वाले 'आईआईटी बाबा' यानी अभय सिंह एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। अध्यात्म की राह पर चलने वाले अभय सिंह ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत कर दी है। हरियाणा के झज्जर के रहने वाले अभय ने कर्नाटक की सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रतीका के साथ सात फेरे लिए हैं।
शिवरात्रि पर हिमाचली वादियों में रचाया ब्याह
अध्यात्म और विज्ञान को साथ लेकर चलने वाले इस जोड़े ने अपनी नई पारी की शुरुआत के लिए महाशिवरात्रि के पावन पर्व को चुना। 15 फरवरी को हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में एक सादे समारोह में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
![naidunia_image]()
दोस्ती, प्यार और फिर जीवनसाथी
आईआईटी बाबा और प्रतीका की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। लगभग एक साल पहले दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। शुरुआती दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और महज आठ महीने के भीतर दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी चुनने का फैसला कर लिया। जहां अभय आईआईटी से शिक्षित होकर अध्यात्म की ओर मुड़े, वहीं प्रतीका भी पेशे से इंजीनियर हैं और बेंगलुरु की रहने वाली हैं।
![naidunia_image]()
पत्नी प्रतीका ने साझा किया विजन
शादी के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए प्रतीका ने अभय सिंह के व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने कहा:
अभय स्वभाव से बेहद सरल, ईमानदार और सच्चे इंसान हैं। हम दोनों का उद्देश्य अब निजी सुख तक सीमित नहीं है, बल्कि हम मिलकर सनातन धर्म को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।
श्री यूनिवर्सिटी की परिकल्पना
यह जोड़ा जल्द ही एक 'श्री यूनिवर्सिटी' (सनातन विश्वविद्यालय) स्थापित करने की योजना बना रहा है। इस विश्वविद्यालय की खासियत यह होगी कि यहां आधुनिक सांसारिक ज्ञान (Science & Tech) और आध्यात्मिक साधना का संगम होगा। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की प्राचीन साधनाओं और ध्यान की शिक्षा दी जाएगी।
![naidunia_image]()
यह भी पढ़ें- कुंभ में फेमस हुए IIT वाले बाबा ने रचाई शादी, कर्नाटक की इंजीनियर बनीं हमसफर
झज्जर पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब
शादी के बाद जब 'आईआईटी बाबा' अपनी पत्नी प्रतीका के साथ अपने पैतृक निवास झज्जर पहुंचे, तो वहां उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। अभय की मां ने पारंपरिक तरीके से बहू की आरती उतारी और मिठाई खिलाकर गृह प्रवेश कराया। महाकुंभ के चर्चित बाबा को देखने और उनकी इंजीनियर पत्नी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए आसपास के इलाकों से भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।