रेलवे में अब सुरक्षित होंगी महिलाएं, महिला दिवस पर लॉन्च हुआ स्पेशल फीचर, यौन उत्पीड़न की शिकायत होगी ऑनलाइन
अब रेलवे में कार्यरत महिलाएं कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) की शिकायत सीधे HRMS (Human Resource Management System) एप्लिकेशन ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Mar 2026 05:02:40 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Mar 2026 05:02:40 PM (IST)
महिला दिवस पर लॉन्च हुआ स्पेशल फीचर।HighLights
- महिला दिवस पर रेल मंत्रालय का बड़ा कदम
- सुरक्षा के लिए लॉन्च हुआ 'SHINE' पोर्टल
- गोपनीयता का रखा जाएगा खास ख्याल
डिजिटल डेस्क। रेल मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपनी महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल 'SHINE' लॉन्च की है। अब रेलवे में कार्यरत महिलाएं कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) की शिकायत सीधे HRMS (Human Resource Management System) एप्लिकेशन के माध्यम से दर्ज करा सकेंगी।
क्या है 'SHINE' मॉड्यूल और कैसे करेगा काम?
मंत्रालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, SHINE (Sexual Harassment Incident Notification for Empowerment) मॉड्यूल का प्राथमिक उद्देश्य शिकायतों की रिपोर्टिंग को अधिक गोपनीय (Confidential) बनाना और उनके निवारण की प्रक्रिया में तेजी लाना है।
यह भी पढ़ें- Women's Day 2026: 'अच्छी लड़की' बनने की चाह में खुद को न खोएं, अपनी खुशियों के लिए 'ना' कहना सीखें
पोर्टल की मुख्य विशेषताएं
- सीधी रिपोर्टिंग: महिला कर्मचारी बिना किसी मध्यस्थ के अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकती हैं, जो सीधे संबंधित नॉमिनेटेड कमेटी के पास पहुंचेगी।
- व्यापक कवरेज: यह सुविधा न केवल नियमित महिला कर्मचारियों के लिए है, बल्कि कॉन्ट्रैक्ट वर्कर, स्टूडेंट्स और बाहरी विजिटर्स भी इसके जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- त्वरित एक्सेस: कर्मचारी 'एम्प्लॉई सेल्फ सर्विस' (ESS) के माध्यम से इस मॉड्यूल तक पहुंच सकते हैं।
- केंद्रीकृत निगरानी: सभी रेलवे जोन के जनरल मैनेजरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इंटरनल कंप्लेंट (IC) कमिटी और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द नॉमिनेट करें।