
धर्म डेस्क, Aaj ka Rashifal, 09 February 2026: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ लोगों को करियर और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आज लिया गया निर्णय भविष्य की दिशा तय कर सकता है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाना लाभकारी रहेगा।
यह राशिफल आपके स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों पर आधारित है। ग्रहों की चाल यह संकेत दे रही है कि जहां कुछ राशियों को सफलता और लाभ के योग हैं, वहीं कुछ को धैर्य और संयम से परिस्थितियों का सामना करना होगा। सही मार्गदर्शन आपको दिन को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
आज आप स्वयं को पूर्णतः स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई विशेष पद या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में अपनों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा तथा आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का कार्यक्रम बन सकता है।
आज का दिन अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत के कारण स्वास्थ्य में कुछ परेशानी हो सकती है। व्यापार व्यवसाय में साझेदारों से सावधान रहें, धोखे की संभावना है। वाणी पर संयम रखें और पारिवारिक संबंधों को मधुर बनाए रखने का प्रयास करें।
आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। कोई पुराना विवाद पुनः उभर सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस हो सकती है। नया कार्य शुरू करने से बचें। शेयर मार्केट से जुड़े लोग आज कोई बड़ा जोखिम न लें। परिवार में मतभेद रहेंगे, परंतु आपका सम्मान बना रहेगा।
आज का दिन महत्वपूर्ण निर्णयों का है। कार्यक्षेत्र में लिया गया कोई बड़ा फैसला भविष्य पर प्रभाव डालेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है, लेकिन मित्रों और सहयोगियों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं या किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। जिस कार्य को लेकर आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलेगी। न्यायालय से जुड़े मामलों में पक्ष मजबूत होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं और नए पार्टनर के साथ समझौता हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार में नुकसान की संभावना है, अतः सतर्क रहें।
आज वाहन या लंबी यात्रा के दौरान विशेष सावधानी रखें। मौसम के कारण परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे मानसिक चिंता रहेगी। व्यापार व्यवसाय में सहयोगियों का साथ छूटने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में विवाद की स्थिति बन सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें।
आज आप नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें आर्थिक सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और परिवार में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कोई पुराना विवाद समाप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।
आज नया वाहन या मकान खरीदने की योजना बन सकती है। परिवार और मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग हैं।
आज कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान के संकेत हैं, इसलिए कोई बड़ा निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आज न करें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।
आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट हो सकती है, खान-पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम न लें। किसी महिला को बड़ी राशि उधार न दें। शेयर मार्केट में निवेश से बचें। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे।
आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा अवसर या नई डील मिल सकती है। पार्टनरशिप से लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा संभव है। जीवनसाथी और बच्चों से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे।