
धर्म डेस्क। 15 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए सफलता, आर्थिक लाभ और नए अवसर लेकर आया है, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। वहीं मेष, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
नौकरी, व्यापार, निवेश और पारिवारिक संबंधों को लेकर ग्रहों की स्थिति अलग-अलग प्रभाव डाल रही है। कुछ राशियों को सम्मान और रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं, तो कुछ को विवादों और आर्थिक जोखिम से बचने की सलाह दी गई है।
मेष - आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में विरोधी लोगों से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज कर्ज आदि का बोझ बढ़ सकता है। व्यापार व्यवसाय में स्थिति उतार-चढ़ाव की रहेगी। नौकरी क्षेत्र में विरोध होगा। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। मन में नेगेटिव विचारों का समावेश रहेगा।
वृषभ - आज अपने कार्यक्षेत्र में आपको आर्थिक परेशानी महसूस होगी। आज अपने कार्य करने के लिए आपको काफी परिश्रम करना होगा। आज मित्रों से धोखा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति के लिए किसी पर आश्रित न रहें। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा आदि पर जाने के योग बनेंगे।
मिथुन - आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके द्वारा कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश किया जा सकता है, जिससे बड़े आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। व्यापार व्यवसाय में विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक कार्य में सम्मिलित होंगे। आज प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा। नौकरी क्षेत्र में आपको सम्मानित किया जा सकता है।
कर्क - आज का दिन आपके लिए शानदार है। आज आप स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ लाभ के योग बनेंगे। आज आप अपने अलग कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन व भवन खरीदने के योग बनेंगे।
सिंह - आज अपने स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं, जिस कारण कामकाज में मन नहीं लगेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार व्यवसाय में वर्कर लोगों से मतभेद रहेंगे। आज आपके किसी काम में रुकावट आएगी। नौकरी वर्ग वालों को आज किसी षड्यंत्र में उलझाया जा सकता है। सावधान रहें। पारिवारिक लोगों से संबंध ठीक रहेंगे। हालांकि संपत्ति को लेकर मतभेद दिखाई पड़ेंगे।
कन्या - आज पारिवारिक लोगों के साथ प्रॉपर्टी संबंधी विवादों के चलते आपको अपना स्थान बदलना पड़ सकता है। आज अपने कार्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति बिगड़ सकती है। आर्थिक समस्या का सामना करना होगा। नौकरी वालों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा रहेगा। आज काम की अधिकता के कारण थकावट रहेगी। किसी मांगलिक कार्य का निमंत्रण मिलेगा। घर में नए सदस्य का आगमन होगा।
तुला - आज का दिन आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। आज आपका प्रशासनिक कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। बड़ी पार्टनरशिप में आप शामिल हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शानदार है। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। घर में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी हो सकती है।
वृश्चिक - आज आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में लगातार प्रयास के चलते आज आपको सम्मानित किया जाएगा। आपको कोई बड़ा ऑफर दिया जा सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल होगी। पारिवारिक लोगों के साथ आज किसी बड़े फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।
धनु - आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज अपने परिवार के लोगों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं, जिस कारण पारिवारिक स्थिति बिगड़ सकती है। आर्थिक दृष्टि से आज बड़े जोखिम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव से खुद को दूर रखें। हर डिसीजन सोच-विचार कर लें। आज किसी पर आर्थिक निर्भर होना आपको बड़े नुकसान में डाल सकता है। नौकरी क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें। आज व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।
मकर - आज का दिन आपको बातों को लेकर मानसिक तनाव से घिरे रखेगा। आज स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। कुछ करीबी व्यक्तियों के कारण आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्यापार व्यवसाय में लॉस की स्थिति रहेगी। पारिवारिक मतभेद बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें। आज मन की शांति के लिए एकांत में समय व्यतीत करें।
कुंभ - आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। आज आप अपने पुराने कार्य को शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज कहीं से कोई बड़ा उपहार प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग हैं। पारिवारिक मतभेद खत्म होंगे। हालांकि संपत्ति विवाद यथावत रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे।
मीन - आज का दिन शानदार है। आज आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। आज अपने कार्यक्षेत्र में आपको अपने मित्रों व परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। पारिवारिक माहौल शानदार होगा। आज बच्चे व परिवारजनों के साथ छुट्टियां बिताने कहीं बाहर जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।