• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: वृषभ राशि के रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद, पढ़ें आज का राशिफल

16 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए लाभ, सफलता और नए अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, निवेश, यात्रा और विवादों में सावधानी रखनी ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 07:31:32 AM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 07:31:32 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: वृषभ राशि के रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद, पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष राशि को व्यापार विस्तार और निवेश में लाभ मिल सकता।
  2. वृषभ के रुके काम पूरे होंगे, पदोन्नति का योग बनेगा।
  3. सिंह को सफलता, आर्थिक लाभ और सम्मान मिलने की संभावना।

धर्म डेस्क। आज 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता, आर्थिक लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ राशियों को निवेश, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

मेष राशि के जातकों को नए लोगों से मिलने और व्यापार विस्तार का लाभ मिल सकता है। वृषभ को रुके काम पूरे होने की उम्मीद है। सिंह के लिए सफलता और सम्मान के योग हैं, तो धनु राशि वालों को खुशखबरी मिल सकती है। वहीं कन्या और मीन राशि के जातकों को जोखिम और विवादों से बचने की सलाह दी गई है।


मेष

आज आप अपने आप में एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। आज नए लोगों से मिलना होगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार की योजना बनेगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश का अच्छा समय है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

वृषभ

आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नए कार्यों की योजना बनेगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ अर्जित होगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए पदोन्नति प्राप्त होगी। आज किसी को बड़ी धनराशि देने से बचे।

मिथुन

आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसम के हिसाब से आपका स्वास्थ्य पड़ सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखना अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। परिवार में आपके विरोधी बढ़ेंगे।

कर्क

आज आप किसी नए कार्य को लेकर उत्साहित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी नए प्रयोजन से बाहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह

आज का दिन आपके लिए नई आशा की किरण लेकर आने वाला है। बहुत दिन से जानकारी को लेकर आप परेशान हैं। आज उन कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भी आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा। परिवार में लोग आपका सहयोग करेंगे। सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

कन्या

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार आदि में जहां बड़ी आर्थिक जोखिम उठाना आज आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। अपनी कार्य योजना को सीक्रेट रखकर पूर्ण करें। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

तुला

आज का दिन अच्छा है। आज आपके अंदर नए विचारों का समावेश होगा। अपनी कार्य प्रणाली में आज परिवर्तन करके बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ खुशहाल माहौल में आज समय व्यतीत होगा। अपने कार्य के प्रति उत्साहित नजर आएंगे।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यर्थ के झगड़ों से दूर रहें। आज आप किसी बड़े निवेश में लाभ अर्जित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। इसी पुराने परिचित व्यक्ति से मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्रा आदि के योग है।

धनु

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होगी। वित्तीय संकट का समाधान निकलेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं।

मकर

आज आपके मन में उत्साह भर रहेगा। नए कार्यों को लेकर नई कार्य योजना के साथ आप पूरी मेहनत से अपने कार्य योजना में लगे रहेंगे। आर्थिक तौर से आज आपको बड़ी मदद प्राप्त होगी। परिवार में लोग आपके सहयोग में रहेंगे। जीवन साथी के लिए कोई बड़ा निर्णय आज आप ले सकते हैं। बड़े निवेश की योग बन रहे हैं।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों में विजय प्राप्त होगी। आज आपको अपना नया आशियाना मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। बैंक आदि की चल रही प्रॉब्लम का हल निकलेगा। आप किसी नए क्षेत्र में कार्य का विस्तार कर सकते हैं।

मीन

आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। हालांकि यात्रा आदि के समय सावधानी रखें और वाहन आदि के उपयोग सावधानी पूर्वक करें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। परिवार में मतभेद बढ़ेंगे।