
धर्म डेस्क: आज का राशिफल 06 फरवरी 2026 (Aaj Ka Rashifal 6 February 2026) ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर सभी 12 राशियों के लिए विशेष संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के लिए यह दिन सफलता, लाभ और खुशखबरी लेकर आया है, वहीं कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और विवादों को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
व्यापार, नौकरी, पारिवारिक जीवन और निवेश से जुड़े निर्णय लेने से पहले आज का राशिफल (Today's Horoscope 6 February 2026) आपके लिए मार्गदर्शक साबित हो सकता है।

मेष - आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। जिस कार्य को आपने सोच रखा है, उसके पूर्ण होने की प्रबल संभावना है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा और उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे। परिवार में किसी शुभ कार्य के योग बन रहे हैं। नया घर, वाहन या कीमती वस्तु की खरीद संभव है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात दिन को खास बना देगी।
वृषभ - आज स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं रह सकती हैं। व्यर्थ के विवादों और बहस से बचें। परिवार में किसी अप्रिय समाचार की आशंका है। नया कार्य शुरू करने से पहले सहयोगियों पर भरोसा करने में सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, धैर्य और संयम से काम लें।
मिथुन - आज यात्रा के योग हैं, वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। किसी कार्य में रुकावट आने से मन उदास हो सकता है। किसी करीबी से अनबन की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है, बड़े निवेश से बचें।
कर्क - आज का दिन शुभ रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी। व्यापार में नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। परिवार का सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह - आज खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में शुभ कार्य के योग हैं। व्यापार में बड़ी डील आपके पक्ष में जा सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नया वाहन या कार्य शुरू करने की योजना बनेगी।
कन्या - आज सावधानी और धैर्य की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यापार में बड़ा जोखिम न लें। पारिवारिक विवाद से बचें और शांत रहकर निर्णय लें।
तुला - आज किसी विशेष कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी करीबी को लेकर चिंता संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार में नुकसान हो सकता है और साझेदार साथ छोड़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
वृश्चिक - आज का दिन अत्यंत शुभ है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ और परिवार में शुभ कार्य के योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु - आज का दिन नई संभावनाओं से भरा है। नया वाहन, घर या संपत्ति खरीदने के योग हैं। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। मित्रों और रिश्तेदारों से लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।
मकर - आज स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। परिवार में किसी अप्रिय घटना की आशंका है। व्यापार में जोखिम न लें। उधार देने से बचें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद और जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं।
कुंभ - आज मन कुछ परेशान रह सकता है। परिवार और व्यापार को लेकर चिंता बनी रहेगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यापार में गिरावट संभव है। वाद विवाद से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। बच्चों के साथ संध्या के समय समय व्यतीत कर सकते हैं। थकान और मानसिक तनाव रह सकता है।
मीन - आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में बड़ा सौदा या समझौता मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में शुभ कार्य के योग हैं। नई साझेदारी भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। आप कोई नया वाहन या प्लाटआदि का सौदा कर सकते हैं।