धर्म डेस्क। Vishnu Ji Ko Prasann Karne Ke Upay: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का होता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से लाभ मिलता है। उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस दिन किए गए उपायों से धन-समृद्धि की प्राप्ति, वैवाहिक जीवन में सुख और व्यापार में सफलता मिलती है। कई साधक इस दिन व्रत रखते हैं। ज्योतिष अनुसार गुरुवार गुरु ग्रह का दिन है। इस दिन किए गए उपायों से कुंडली के गुरु दोष को दूर करने में भी मदद मिलती है।
गुरुवार को भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की संयुक्त पूजा करें। उनको गुड़ व चना दाल का भोग अर्पित करें। इससे घर में खुशियां और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। जीवन की सारी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
अगर कुंडली में गुरु दोष है और दांपत्य जीवन में तनाव है, तो गुरुवार को नहाने के पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें। यह उपाय जीवन में तरक्की के रास्ते खोलता है।
विवाह में रुकावटें आ रही हों, तो केले के पौधे को जल अर्पित करें। व्यापार में घाटा हो तो मंदिर में हल्दी की गांठ की माला भगवान को अर्पित करें।
गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करें और पूजा में पीले फल अर्पित करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
गुरुवार को गुरु दोष शांति हेतु इन मंत्रों का जाप लाभकारी है:
ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।
ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।