• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

Monthly Horoscope October 2026: इस महीने मेष, वृषभ और मिथुन समेत सभी 12 राशि वालों के लिए क्या होगा खास

मासिक राशिफल में कई राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। कुछ जातकों को स्वास्थ्य, विवाद, खर्च और प्रेम संबंधों में सावधानी बरतनी ह...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 07:33:03 AM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 08:50:12 AM (IST)
Monthly Horoscope October 2026: इस महीने मेष, वृषभ और मिथुन समेत सभी 12 राशि वालों के लिए क्या होगा खास
ये महीना सभी राशियों के मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष राशि को करियर, व्यापार और निवेश में लाभ मिलेगा।
  2. कर्क राशि को नए अवसर और आर्थिक लाभ मिलेंगे।
  3. सिंह राशि को पदोन्नति और संपत्ति से लाभ मिलेगा।

धर्म डेस्क। मासिक राशिफल के अनुसार यह महीना सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है। वहीं वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य, वित्त और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। कुछ राशियों के लिए नौकरी में पदोन्नति, नए काम की शुरुआत, निवेश और संपत्ति से जुड़े अवसर बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी कई राशियों को राहत मिलेगी, जबकि कुछ जातकों को मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है।

जानिए पं. हर्षित शर्मा से सभी राशियों का मासिक राशिफल...

मेष - यह महीना आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने आपको बड़ी सफलताएं अर्जित होगी। कार्यक्षेत्र में पुराने विवाद खत्म होंगे। न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरण में आपको विजय श्री प्राप्त होगी। पारिवारिक लोगों के साथ यह महीना अच्छा रहने वाला है। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। घर परिवार में मेहमानों का आगमन हो गया। व्यापारिक दृष्टि से यह महीना खास अच्छा है। इस महीने आप शेयर मार्केट से भी लाभ अर्जित करेंगे। व्यापार व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बनेंगे। अपने व्यक्तिगत कामों के साथ-साथ अन्य मार्गो से भी आप लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी की वालों के लिए यह महीना खास अच्छा रहेगा। इस महीने आपको पदोन्नति मिल सकती है। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। हालांकि इस महीने आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना होगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश होगा।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा है। हालांकि इस महीने धूप आदि में ज्यादा जाना आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में सभी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम के हिसाब से स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वित्त - आर्थिक दृष्टि से यह महीना अच्छा रहने वाला है। इस महीने आय के नए रास्ते बनेंगे। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। इस महीने आपके पुराने निवेश से आपको ज्यादा लाभ प्राप्त होगा।

कैरियर - करियर की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। इस महीने आप अपनी करियर की ऊंचाई पर होंगे। हालांकि इसके लिए आपको काफी परिश्रम करना होगा। इस महीने अपने शत्रु पक्ष से सावधान रहे। किसी पर अत्यंत निर्भरता आपको नुकसान पहुंचा सकती है।

लव - आपकी लव लाइफ में इस महीने चल रही प्रॉब्लम खत्म होगी। अपने पार्टनर के साथ आपका संबंध अच्छा होगा। इस महीने आप दोनों मिलकर अपने परिवार के लिए कई बड़े फैसले ले सकते हैं। साथ ही साथ यह महीना आपको कोई बड़ी खुशखबरी देने वाला होगा।

वृषभ - यह महीना आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। इस महीने आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान रहेंगे। साथ ही साथ इस महीने आपके विवाद की स्थिति ज्यादा बन सकती है। ऐसे में आप किसी बड़े प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। पारिवारिक लोगों की दृष्टि से यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं है। इस महीने आपके पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। व्यापारिक दृष्टि से इस महीने लाभ के योग बनेंगे। हालांकि आपके परिश्रम अधिक करना होगा। इस महीने नौकरी के क्षेत्र में विवाद की स्थिति रहेगी। अधिकारियों से आपकी संबंध बिगड़ सकते हैं। बड़े कार्यो को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। संपत्ति विवाद से दूर रहे। न्यायालय पक्ष में लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ किसी नए कार्य की योजना बन सकती हैं। लंबी यात्राओं की योग है, इस महीने शेयर मार्केट में सोच विचार का निवेश करें। भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के योग बनेंगे। मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर आप जा सकते हैं। इस महीने आप अपने किसी प्रिय व्यक्ति से दूर हो सकते हैं।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं है। इस महीने अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। मौसम के हिसाब से बाहर निकलना तेज धूप में काम करना आपके लिए ठीक नहीं होगा।

वित्त - आर्थिक दृष्टि से यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस महीने आपके कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आर्थिक समस्याओं का सामना करना होगा। कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिलना इस महीने मुमकिन नहीं लगती। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कैरियर - करियर के हिसाब से यह महीना अच्छा रहेगा। परिश्रम करने वालों को इस महीने सफलता प्राप्त होगी। परिवार में किसी का जॉब लग सकता है। आर्थिक उन्नति के चांस बनेंगे।

लव - आपकी लव लाइफ में इस महीने प्रॉब्लम आ सकती है। आप और आपके पार्टनर के बीच कुछ पर्सनल बातों के कारण मतभेद की स्थिति बन सकती है। जिस कारण आप दोनों के बीच मतभेद की स्थिति रहेगी।

मिथुन - यह महीना आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। इस महीने आपको आर्थिक दृष्टि से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक समस्या के चलते कई महत्वपूर्ण कार्य आपके रूक सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद बने रहेंगे। हालांकि इस महीने घर में किसी मांगलिक कार्य का योग भी बनेगा। परिवार के साथ आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। व्यापार व्यवसाय में इस महीने स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। इस महीने आपको कार्य के सिलसिले में अत्यधिक भाग दौड़ करना होगी। साथ ही आपके अपने खास व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए इस महीने आपको आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। बैंक आदि से कर्ज लेना पड़ सकता है। नौकरी वालों के लिए यह महीना विवादों से भरा रहेगा। हालांकि महीने के उतरते समय में आपकी विवाद खत्म होगी। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। इस महीने स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपका या परिवार में किसी विशिष्ट व्यक्ति का स्वास्थ्य भी कर सकता है। इस महीने लंबी यात्राओं के योग रहेंगे। इस समय वाहन दुर्घटना के योग बन सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। इस महीने आपके मित्रों के साथ विवाद हो सकता है। शेयर मार्केट में काम करने वालों के लिए यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। करियर वालों के लिए इस महीने अत्यधिक परिश्रम करना होगा। इस महीने आप अपने परिवार के लिए कोई बड़ी सुरक्षा निधि जमा कर सकते हैं।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा नहीं है। इस महीने आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। गर्मी में बाहर जाना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। कार्य को लेकर मन में चिंता करना आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है।

वित्त - आर्थिक दृष्टि से इस महीने आपके कार्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आय की दृष्टि से इस महीने आपको कहीं से बड़ी रकम उधार के रूप में लेना पड़ सकती है। बैंक आदि के कर्ज के कारण परेशानी रहेगी। हालांकि महीने के उतरते समय में आप अपने आर्थिक समस्या को मैनेज करने में सफल होंगे।

कैरियर - करियर के हिसाब से यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं है। इस महीने आपके करियर में मनचाही सफलता मिलना संभव नहीं है। अत्यधिक परिश्रम के बाद में भी सफलता में देरी रहेगी।

लव - इस महीने आपकी लव लाइफ में प्रॉब्लम आ सकती है। आपकी पार्टनर के साथ आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में विवाद की स्थिति रहेगी। कुछ समय के लिए आप और आपके पार्टनर के बीच मतभेद दूरी का कारण बन सकता है।

कर्क - इस महीने आपको स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभ रहेगा। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। हालांकि परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। व्यापारिक दृष्टि से यह महीना अच्छा रहने वाला है। इस महीने व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। इस महीने आपकी सकारात्मक व्यवहार से आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आपके कार्यक्षेत्र में लोग आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। नए लोग आपसे जुड़ेंगे। व्यापार व्यवसाय का विस्तार करने में आप इस महीने कामयाब होंगे। कर्ज आदि का बोझ कम होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके जीवन की दिशा को परिवर्तित कर सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको बड़ी कामयाबी प्राप्त होगी। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। हालांकि इस महीने आपको विवादों से दूर रहना होगा नहीं तो आप की ग्रोथ में गिरावट आ सकती है। नए वाहन भवन खरीदने के योग बनेंगे। मित्रों के साथ इस महीने आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। इस महीने आप अपने अंदर एक नई सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। इस महीने आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। काम में मन लगेगा। शारीरिक मानसिक तौर से आपको को स्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार में भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हालांकि मौसम की चपेट से खुद को बचाकर रखें।

वित्त - आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए शानदार है। इस महीने आपकी सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे। नए कार्य की शुरुआत होगी। नए लोगों के साथ जुड़कर आप बड़ा लाभ कमाने वाले हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक संकट खत्म होगा।

कैरियर - यह महीना आपके करियर को एक नई ऊंचाई देगा। लोग आपके कार्य की सारी ना करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने कार्य से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। इस महीने आपको आपके कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

लव - अपने लव पार्टनर के साथ आपका यह महीना अच्छा रहने वाला है। आज इस महीने आप दोनों के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपका पार्टनर इस महीने आपकी हर कार्य में आपका सहयोग करेगा। इस महीने आप अपने लिए एक नया आशियाना खरीद सकते हैं।

सिंह - यह महीना आपके लिए शानदार रहेगा। इस महीने आपके महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे साथी साथ इस महीने आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए शानदार रहेगा। आपका पुराना निवेश इस महीने आपको बड़ा लाभ दे सकता है। व्यापारिक दृष्टि से यह महीना बड़े लाभ की ओर संकेत करता है। साथ ही साथ आप किसी नए कार्य की शुरुआत या बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। मित्रों के साथ यह महीना मौज मस्ती के साथ व्यतीत होने वाला है। हालांकि इस महीने आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा तभी बड़ी आर्थिक सफलता प्राप्त होगी। नौकरी के क्षेत्र में इस महीने आपको कामयाबी मिलेगी। पदोन्नति के साथ-साथ स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। इस महीने आप अपने लिए कोई नया आशियाना खरीद सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ यह महीना अच्छा रहेगा। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। संतति सुख की प्राप्ति होगी। पुराने मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा नहीं है। इस महीने अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसम की चपेट से दूर रहे। इस महीने आपको खान पान पर नियंत्रण रखना होगा। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टरी सलाह अवश्य लें।

वित्त - आर्थिक दृष्टि से इस महीने आपके कार्य में आपको लाभ मिलेगा। हालांकि कुछ कार्यों में आपको हानि का भी सामना करना होगा। आर्थिक तौर से किसी पर ज्यादा निर्भर रहना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इस महीने सोच विचार कर निर्णय लें।

कैरियर - करियर की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस महीने आपके करियर में सफलता हाथ लगेगी। आपकी विरोधी प्राप्त होंगे। लोग आपके कार्य शैली की प्रशंसा करेंगे। इस महीने आपको कोई बड़ा सम्मान प्राप्त होगा।

लव - आपकी लव लाइफ में इस महीने प्रॉब्लम बढ़ सकती है। आपके पर्सनल व्यवहार के कारण आप और आपके पार्टनर के बीच मतभेद की स्थिति रहेगी। आप दोनों के बीच तकरार की स्थिति बढ़ सकती हैं। जिस कारण संबंध विच्छेद के योग बन सकते हैं।

कन्या - यह महीना आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। इस महीने आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो आपके महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। ऐसे अधिक खर्च होना आपके कार्यों को रोक सकता है। इस महीने आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा साथी साथ बीमारियों के चलते आपका बहुत सा धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना होगा। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। शेयर मार्केट वालों के लिए यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं है सोच विचार का निवेश करें। इस महीने आप कार्य की सिलसिले में लंबी यात्राओं पर जा सकते हैं। अत्यधिक भाग दौड़ के बाद भी आपको बड़ी कामयाबी मिलना है इस महीने संभव नहीं है। करियर वालों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पारिवारिक लोगों से संबंधों में टकराव की स्थिति रहेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बने रहेंगे। वाहन आदि खरीदने के योग बनेंगे, इस महीने आपके शत्रु आप पर हावी नजर आएंगे ऐसे में आपको सावधानी के साथ समय व्यतीत करना होगा। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना है इस महीने आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा। इस महीने आपके स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। परिवार में भी किसी का स्वास्थ्य निकल सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बाहरी खान पान से दूर रहे।

वित्त - इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं कहीं जा सकती। ऐसे में बड़े आर्थिक जोखिम उठाना आपके लिए संभव नहीं होगा। कार्य क्षेत्र में आर्थिक सहयोग लेना पड़ सकता है। अपने आर्थिक खर्च पर इस महीने आपको नियंत्रण रखना होगा।

कैरियर - करियर की दृष्टि से यह महीना आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। इस महीने जरूर से ज्यादा मेहनत के बाद भी आपको बड़ी सफलता मिलना संभव नहीं है। हालांकि आप अपने कार्यशैली और परिश्रम से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे।

लव - यह महीना आपकी लव लाइफ के हिसाब से ज्यादा अच्छा नहीं है। हालांकि इस महीने आपका अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आप दोनों के बीच मानसिक मतभेद की स्थिति बनी रहेगी। किसी एक पक्ष को झुकने पर ही संबंधों में फिर से स्थिति यथावत होगी।

तुला - यह महीना आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण इस महीने आपका बहुत धन खर्च होगा। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद रहेंगे। इस महीने आप अपने परिवार से दूर हो सकते हैं। संपत्ति विवाद को लेकर मतभेद की स्थिति बनेगी। हालांकि महीने के उतरते समय में स्थिति सामान्य होगी। इस महीने आपके व्यापार व्यवसाय में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना होगा। आपके साथी आपका साथ छोड़ सकते हैं। इस समय कार्य की अधिकता के कारण आपको अत्यधिक परिश्रम करना होगा। हालांकि इस महीने लाभ के योग कम है पर स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी वालों के लिए इस महीने तनाव के साथ काम करना होगा। अधिकारियों का आप पर दबाव रहेगा। साथ ही साथ व्यर्थ के झंझटों से दूर रहे नहीं तो आप बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। इस महीने वाणी का उपयोग संभलकर करें। साथ ही साथ अपने सीक्रेट बातें किसी से शेयर ना करें नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य भी कर सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं है। हालांकि इस महीने परिवार के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य महीने बिगाड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें।

वित्त - आर्थिक दृष्टि से यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं है। ऐसे में ज्यादा आर्थिक जोखिम न उठाएं। व्यापार में लोगों को समस्या का सामना करना होगा। इस महीने कहीं से आर्थिक सपोर्ट की गुंजाइश नहीं बनती। ऐसे में आपको आपके कई निर्णय बदलने पड़ सकते हैं।

कैरियर - करियर की दृष्टि से यह महीना आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। इस महीने आपकी करियर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक तनाव डिप्रेशन का आप शिकार हो सकते हैं। इस महीने आप अपने कार्य को लेकर काफी परेशान रहेंगे।

लव - लव लाइफ के हिसाब से यह महीना आपका अच्छा रहेगा। आपके लाइफ पार्टनर का सहयोग आपको मिलेगा। हालांकि इस महीने आप दोनों का साथ रह पाना मुमकिन नहीं है। परेशानी और कार्य के चलते हुए यह महीना आप अपने पार्टनर से दूर ही रहेंगे।

वृश्चिक - यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस महीने आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही साथ इस महीने आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। नए लोगों के साथ जुड़कर आप किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। इस महीने पारिवारिक लोगों मित्रों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार व्यवसाय की दृष्टि से यह महीना खास अच्छा रहेगा। इस महीने आपको लाभ होगा लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी आपको सामना करना होगा। इस महीने आप अपने पारिवारिक लोगों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। किसी कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा आदि के योग बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में इस महीने कामयाबी मिलेगी आपको प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही साथ लोग आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। शेयर मार्केट में इस महीने लाभ अर्जित होगा। करियर वालों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। आपके करियर में नए रास्ते प्राप्त होंगे। इस महीने आपके जीवन में कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आ सकता है जो आपके जीवन में खासा प्रभाव डालेगा।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से इस इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सभी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने स्वास्थ्य के लिए आप योग और व्यायाम का सहयोग ले सकते हैं। इस महीने बाहर जाते समय गर्मी से बचने का उपाय करें।

वित्त - आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपका अच्छा रहेगा। इस महीने आपको बड़े-बड़े लाख के योग बनेंगे। आप अपने कार्य क्षेत्र में एक नया आर्थिक रास्ता बनाने में कामयाब होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग रहेंगे। इस महीने आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

करियर - करियर की दृष्टि से यह महीना आपका अच्छा रहेगा। इस महीने आपको अपने करियर में अपने सीनियर लोगों का सपोर्ट मिलेगा। महीने के उतरते समय में आप अपने करियर में एक अच्छा मुकाम हासिल करने में सफल होंगे।

लव - अपने लव पार्टनर के साथ इस महीने आपके मतभेद बने रहेंगे। हालांकि आप दोनों अपने व्यवहार से स्थिति को संभाल लेंगे। इस महीने पारिवारिक लोगों के हस्तक्षेप से आम दोनों के बीच चल रहा तनाव खत्म होगा।

धनु - यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस महीने आपको सुखद समाचार प्राप्त होगा। जीवन में चल रहा संघर्ष खत्म होगा। इस महीने आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। आप किसी नए व्यवसाय की भी शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। हालांकि इस महीने संपत्ति विवाद को लेकर कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। नौकरी वालों के लिए यह महीना खास अच्छा रहने वाला है। इस महीने आपको नौकरी में सफलता मिलेगी। साथ ही साथ परिवार में किसी नए व्यक्ति का जॉब लग सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह महीना लाभदायक रहेगा। इस महीने आपको प्रॉपर्टी संबंधी लाभ भी होगा तथा आप अपना नया मकान खरीद सकते हैं या बना सकते हैं। व्यापारिक लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ इस महीने संबंध और मजबूत होंगे साथी साथ इस महीने आप कार्य के सिलसिले में लंबी यात्राओं पर जा सकते हैं। मौसम की दृष्टि से स्वास्थ्य में नर्मी गर्मी बनी रहेगी। इस महीने संतान संबंधी योग भी बनेंगे। परिवार में आप अपनी कोई पुरानी प्रॉपर्टी इस महीने बेच सकते हैं।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहने वाला है। इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। योग व्यायाम का सहयोग भी आप ले सकते हैं। पारिवारिक लोगों के आसपास अच्छा रहेगा। मौसम के हिसाब से थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है।

वित्त - आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपका अच्छा रहने वाला है। इस महीने आपको आर्थिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार करने में आप कामयाब होंगे। नए कार्य की शुरुआत की हो सकती है। इस महीने संपत्ति में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आप कर सकते हैं।

कैरियर - करियर की दृष्टि से यह महीना बहुत अच्छा रहेगा। इस महीने आपको अपने करियर में नहीं ऊंचाई प्राप्त होगी। साथ ही साथ इस महीने आपको साथी लोगों का सहयोग मिलेगा। इस महीने आपके द्वारा किए गए कर लोगों को प्रभावित करने वाले होंगे।

लव - यह महीना आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला है। इस महीने आप अपने पार्टनर के साथ मिल कर फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। साथ ही साथ अपने पार्टनर के साथ यह महीना आपका अच्छा रहने वाला है। आप दोनों साथ समय व्यतीत करेंगे। आपका पार्टनर अपने मन की बात आपसे शेयर कर सकता है।

मकर- यह महीना आपका अवतार चढ़ाव से भरा रहेगा। इस महीने आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या बनी रहेगी। परिवार में किसी खास व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपके स्वास्थ्य में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा। इस महीने कार्यक्षेत्र में विवादों की स्थिति रहेगी साथी साथ इस महीने आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है जिस कारण कर्ज आदि का बोझ बढ़ सकता है। इस महीने आपके महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान आ सकता है। आर्थिक दृष्टि से आपके कई सोचे हुए कार्य रुक सकते हैं। इन कार्यों की पूर्ति के लिए आपको आर्थिक सपोर्ट लेना पड़ सकता है। पारिवारिक लोगों के साथ इस महीने संबंध अच्छे रहेंगे। हालांकि मानसिक तनाव बना रहेगा। आपसी टकराव की स्थिति बनी रहेगी। परिवार में लोग आपकी बातों को इग्नोर करेंगे। इस महीने मन अशांत रहेगा। कोई दुखद समाचार इस महीने आपको प्राप्त होगा। नौकरी वालों के लिए स्थिति सामान्य रहेगी। शेयर मार्केट में इस महीने ज्यादा लाभ के योग नहीं है। मित्रों के साथ यात्रा आदि के योग बनेंगे। इस महीने अपने खास व्यक्ति से सावधान रहें। कोई अपना ही आपका बड़ा कार्य बिगाड़ सकता है। अपनी पर्सनल बातों को इस महीने किसी से साझा ना करें।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं है। इस महीने आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में भी किसी का स्वास्थ्य कर सकता है जिससे आर्थिक नुकसान की संभावना है।

वित्त - आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। ऐसे में आर्थिक जोखिम न उठाएं। व्यापारिक लोगों के लिए यह महीना समानता ठीक रहेगा। हालांकि इस महीने कर्ज का भर आप पर बढ़ सकता है। इस महीने आर्थिक कार्यों को लेकर आपको संभाल कर रहना होगा। सोच समझकर निर्णय ले।

कैरियर - करियर की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। इसलिए मैं आपके करियर में सफलता अर्जित होगी। अपने लोगों का आपके सहयोग प्राप्त होगा। इस महीने आपको अपने कार्य शैली में परिवर्तन करके लाभ प्राप्त होगा।

लव - आपकी लव लाइफ में इस महीने काफी उलझने बनी रहेगी। अपने पार्टनर के साथ आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। ऐसे में आप काफी परेशान रहेंगे। इस महीने अपने पार्टनर को मनाने के लिए आपके परिवार की किसी व्यक्ति का सहयोग लेना पड़ सकता है। हालांकि महीने के उतरते समय में स्थिति सामान्य होगी।

कुंभ - इस महीने आपके संघर्षों का सामना करना होगा। साथ ही साथ इस महीने पारिवारिक संबंध बिखर सकते हैं जिस कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। इस महीने आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आपको काफी परिश्रम करना होगा। हालांकि इस महीने कामयाबी मिलना बहुत कठिन है फिर भी महीने की उतरते समय में आपको कुछ राहत मिलेगी। व्यापार व्यवसाय में स्थित उतार चढ़ाव की रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में विवाद रहेगा। हालांकि नौकरी में इस महीने आपको सम्मान प्राप्त होगा। महीने की उतरते समय में कोई खुशखबरी आपको प्राप्त होगी। करियर की दृष्टि से यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं है। इस महीने अत्यधिक परिश्रम करना होगा। मित्रों के साथ विवाद की स्थिति रहेगी। इस महीने आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहेगी। इस महीने विवादों से दूर रहे। पुराना न्यायालय पक्ष में चल रहा विवाद आपके पक्ष में आ सकता है। महीने के उतरते समय में आप अपने लिए किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इस महीने खर्चों पर नियंत्रण रखें। विवादों से दूर रहें। वाणी का उपयोग संभलकर कर करें।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा नहीं है। इस महीने आपको कोई चोट लग सकती है। किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। साथ ही साथ मौसम में बीमारियों की चपेट में आप या आपका परिवार आ सकता है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रहे। सजग रहे। स्वस्थ रहें।

वित्त - आर्थिक दृष्टि से यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं है। इस महीने बड़े-बड़े रिस्क लेने से बचें। नौकरी क वालों के लिए यह महीना ठीक नहीं है। अधिकारी वर्ग से मतभेद आपको बड़े नुकसान में डाल सकता है। व्यापार व्यवसाय वालों के लिए यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं है। आर्थिक सपोर्ट ना मिलने के कारण व्यापार पर असर पड़ सकता है।

कैरियर - करियर की दृष्टि से यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं है। इस महीने आपको मनचाही सफलता मिलना संभव नहीं। अत्यधिक परिश्रम करने के बाद भी आपको उचित सफलता पाने के लिए अभी और इंतजार करने की आवश्यकता है।

लव - आपकी लव लाइफ में इस महीने बड़ी प्रॉब्लम आ सकती है। आपके पार्टनर की कुछ पर्सनल बातें आपके सामने आ सकती हैं जिस कारण आप दोनों के बीच टकराव की स्थिति बनेगी। ऐसे में यदि संबंध बिगड़ सकते हैं। यदि आप अपने संबंध को मजबूत रखना चाहते हैं तो कुछ बातों को इग्नोर करना होगा।

मीन - यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस महीने आपको सुखद समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत मिलेगी। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। पारिवारिक माहौल शानदार रहेगा। मांगलिक कार्यों के घर में योग बनेंगे। व्यापार व्यवसाय की दृष्टि से यह महीना खास अच्छा रहेगा। इस महीने आपको बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त होगी। व्यापारिक लोगों के लिए इस महीने कार्य की अधिकता के कारण व्यस्तता रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। अधिकारियों से विवाद रहेगा लेकिन महीने की उतरते समय में आपको लाभ होगा। इस महीने शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ कहीं बाहर विदेश यात्रा के योग बनेंगे। कार्य के सिलसिले में आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। इस महीने आपको स्वतंत्र व्यवसाय के साथ-साथ अन्य मार्गो से भी आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा है। इस महीने आप अपने खराब स्वास्थ्य से निजात पाएंगे। इस महीने आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। हालांकि मौसम की दृष्टि से यह महीने आपके लिए अच्छा है। स्वास्थ्य को लाभ प्राप्त करेंगे।

वित्त - आर्थिक तौर से यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस महीने आप बड़ा लाभ अर्जित करने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में लोगों को सपोर्ट के साथ-साथ आर्थिक सपोर्ट भी मिलेगा तथा आप व्यापार व्यवसाय बड़ा लाभ प्राप्त करने वाले हैं। इस महीने नौकरी क वालों के लिए भी महीने की उतरते समय में लाभ के योग बनेंगे।

कैरियर - करियर की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस महीने आप अपने करियर में बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। साथ ही साथ इस महीने आप अपने करियर में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं जो आपके लिए निर्णायक साबित होगा।

लव - अपने लव पार्टनर के साथ आपके पुराने मतभेद खत्म होंगे। साथ ही साथ आपका पार्टनर इस महीने आपके साथ समय व्यतीत करेगा। आप दोनों के बीच कुछ नकारात्मक पहलू खत्म होंगे। साथ ही साथ यह महीना आप दोनों साथ रहेंगे। शॉपिंग यात्रा के साथ यह महीना अच्छा रहने वाला है।