_2026830_111211_m.webp)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पैसा कमाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसे सही ढंग से इस्तेमाल करनाभी है। कई बार अच्छी इनकम के बावजूद भी सही प्लानिंग के बिना महीने के अंत तक बचत शून्य हो जाती है। अनियंत्रित खर्च, दिखावे की आदत और बिना सोचे-समझे किया गया निवेश अक्सर आर्थिक तंगी का कारण बनता है।
आचार्य चाणक्य ने 'चाणक्य नीति' में धन प्रबंधन (Money Management) को लेकर कई महत्वपूर्ण नियम बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा सकता है। नियम देखें-
1. बजट कंट्रोल (Budget Control)-
हमेशा अपनी कमाई के अनुसार ही खर्चों का निर्धारण करें। आय से अधिक खर्च करना भविष्य के लिए संकट खड़ा करता है। सबसे पहले अनिवार्य आवश्यकताओं को पूरा करें, उसके बाद ही अन्य चीजों पर व्यय करें।
2. भविष्य के लिए बचत (Emergency Fund)-
विपत्ति के समय संचित धन ही व्यक्ति का सबसे सच्चा मित्र होता है। अपनी हर कमाई में से एक निश्चित हिस्सा भविष्य की अनिश्चितताओं और आपातकालीन स्थितियों के लिए अलग निकालकर रखना चाहिए।
3. दिखावे और अनावश्यक खर्च से दूरी (Avoid Show-off)-
समाज में स्टेटस दिखाने या दूसरों को प्रभावित करने के लिए महंगी वस्तुएं खरीदना समझदारी नहीं है। दिखावे की होड़ में किया गया खर्च आपकी वित्तीय नींव को कमजोर करता है।
4. लालच और शॉर्टकट से बचाव (Smart Investing)-
रातों-रात अमीर बनने या ज्यादा मुनाफे के लालच में आकर जल्दबाजी में आर्थिक फैसले न लें। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले जोखिमों का सही आकलन और समझदारी से विचार-विमर्श जरूरी है।
5. लेन-देन में सतर्कता (Cautious Lending)-
धन से जुड़े मामलों में किसी पर भी अंधविश्वास न करें। किसी को उधार देना हो या किसी की सलाह पर पैसा लगाना हो, सामने वाले व्यक्ति की विश्वसनीयता और अपनी आर्थिक स्थिति को देखकर ही कदम उठाएं।
कमाई कितनी भी हो, बिना वित्तीय अनुशासन (Financial Discipline) के धन संचय संभव नहीं है। चाणक्य नीति के ये सिद्धांत हमें सिखाते हैं कि समझदारी, संयम और सही नियोजन ही स्थाई आर्थिक समृद्धि की कुंजी हैं।
यह भी पढ़ें- अगर सपने में दिखे ये 5 चीजें, तो जल्द होगी पैसों की बारिश, गरीब भी बन जाएगा अमीर!