
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे से शुभ फल प्राप्त करने के लिए उसे सही दिशा में रखना अत्यंत आवश्यक है। गलत दिशा में रखी गई तुलसी घर में वास्तु दोष और आर्थिक तंगी का कारण बन सकती है।
वास्तु शास्त्र के विद्वानों के अनुसार, तुलसी का पौधा लगाने के लिए उत्तर और उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा को सबसे उत्तम माना गया है। ईशान कोण को देवताओं की दिशा माना जाता है, इसलिए इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इसके अलावा, आप पौधे को पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार तेजी से होता है।
घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा कभी नहीं रखना चाहिए। इस दिशा को यमराज और पितरों की दिशा माना जाता है। दक्षिण दिशा में तुलसी रखने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है, जिससे धन हानि, मानसिक तनाव और परिवार के सदस्यों के बीच कलह की स्थिति बन सकती है।
यह भी पढ़ें- जगन्नाथ रथयात्रा से लेकर सावन तक... जुलाई में व्रत-त्योहारों की धूम, 25 जुलाई को थम जाएंगे मांगलिक कार्य