Janmashtami 2025: कोई झूले पर तो कोई सिंहासन पर लेकर लाया अपने-अपने बाल गोपाल को
यहां कोई भक्त झूले पर तो कोई सिंहासन पर बाल गोपाल को लेकर आए। किसी के कान्ह स्वर्ण के तो किसी के रजत के थे।
Publish Date: Sat, 16 Aug 2025 07:47:11 PM (IST)
Updated Date: Sat, 16 Aug 2025 07:51:17 PM (IST)
अलग-अलग स्वरूप के बाल गोपाल की अर्चना करते महिलाएं।HighLights
- अग्रसेन सेवा संगठन के अनूठे आयोजन पर दिखाई दिए कान्हा के कई स्वरूप
- यहां कोई भक्त झूले पर तो कोई सिंहासन पर बाल गोपाल को लेकर आए।
- किसी के कान्ह स्वर्ण के तो किसी के रजत के थे। यह आकर्षण का केंद्र था।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के पश्चिम क्षेत्र में शनिवार को पंचकुइया स्थित राधाकृष्ण मंदिर में अनूठा आयोजन हुआ। यहां कोई भक्त झूले पर तो कोई सिंहासन पर बाल गोपाल को लेकर आए। किसी के कान्ह स्वर्ण के तो किसी के रजत के थे। अग्रसेन सेवा संगठन के सहस्त्र अर्चन के इस अनूठे आयोजन में कान्हा के एक स्थानों पर लड्डू गोपाल, माखनचोर, नंदकिशोर, द्वारकाधीश, रणछोड सहित कई स्वरूप दिखाई दिए।
संगठन की संरक्षक उषा-राजेश बंसल ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चारकर भगवान श्रीकृष्ण के सहस्त्र नामों का उच्चारण किया गया। इस दौरान तुलसी पत्र अर्पित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आशा विजयवर्गीय, संगीता बागड़ी,रचना बंसल,अर्पिता बंसल,अनीता नागौरी आदि मौजूद थे। व्यवस्था का संचालन अंजली अग्रवाल, रजत गर्ग, नितिन सिंघल, गोपाल मित्तल, सुभाष तोड़ीवाला ने किया। संचालन शीतल -संजय तोड़ीवाला ने किया।