• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

जुलाई में बड़ा ज्योतिषीय उलटफेर! सूर्य-शुक्र समेत 4 बड़े ग्रहों का गोचर, 27 जुलाई से शनि चलेंगे उल्टी चाल

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कुछ राशियों के लिए यह समय उन्नति और सफलता लेकर आएगा, जबकि कुछ राशि के जातकों को सोच-समझकर निर्णय लेने और अतिरिक्त सावधानी बर...और पढ़ें

By Jogendra SenEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 01:18:58 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 01:19:26 PM (IST)
जुलाई में बड़ा ज्योतिषीय उलटफेर!  सूर्य-शुक्र समेत 4 बड़े ग्रहों का गोचर, 27 जुलाई से शनि चलेंगे उल्टी चाल
सोशल मीडिया

HighLights

  1. 4 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश
  2. 27 जुलाई से मीन राशि में वक्री होंगे न्यायदेव शनि
  3. मिथुन, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए तरक्की के योग

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जुलाई माह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने चार प्रमुख ग्रह शुक्र, सूर्य, बुध व शनि अपनी चाल और राशि में परिवर्तन करेंगे। शनि माह के अंत में मीन राशि में ही वक्री होंगे। इन ग्रह परिवर्तनों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कुछ राशियों के लिए यह समय उन्नति और सफलता लेकर आएगा, जबकि कुछ राशि के जातकों को सोच-समझकर निर्णय लेने और अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

शुक्र चार जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे: माह का पहला बड़ा परिवर्तन चार जुलाई को होगा, जब शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र को सुख और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है।

सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे: इसके बाद 16 जुलाई को सूर्य देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क संक्रांति के साथ सूर्य के इस परिवर्तन का प्रभाव प्रशासन, नेतृत्व क्षमता, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर दिखाई देगा। सूर्य का गोचर धनु राशि के लिए लाभकारी साबित होगा। सूर्यदेव प्रतिमाह एक राशि से दूसरी राशि गोचर करते हैं।


24 जुलाई को बुध ग्रह मार्गी होंगे: 24 जुलाई को बुध ग्रह मार्गी होंगे। बुध के मार्गी होने से व्यापार, शिक्षा, संचार, बैंकिंग और नौकरी से जुड़े कार्यों में गति व लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने के योग भी बनेंगे।

भगवान शनिदेव मार्गी होंगे

27 जुलाई को भगवान शनि मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। शनि की वक्री चाल को ज्योतिष में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे। इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। भगवान शनिदेव को न्याय देवता माना जाता है। वक्री होने पर उनका प्रभाव कुछ कमजोर पड़ जाता है।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार जुलाई में होने वाले इन ग्रह परिवर्तनों का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के जातकों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। वहीं सिंह और कुछ अन्य राशियों के लोगों को आर्थिक मामलों, पारिवारिक संबंधों और करियर में सतर्कता बरतनी होगी।