• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

सूर्य-चंद्र ग्रहण 2026: भारत में मान्य नहीं, फिर भी गर्भवती महिलाओं के लिए अलग नियम, नहीं मानने से बच्चे पर पड़ सकता है असर

2026 के अंतिम सूर्य ग्रहण के भारत में न दिखने के बावजूद धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गर्भवती महिलाओं को धारदार वस्तुओं से दूर रहने, मंत्र जाप करने और व...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 11:37:43 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 11:37:43 AM (IST)
सूर्य-चंद्र ग्रहण 2026: भारत में मान्य नहीं, फिर भी गर्भवती महिलाओं के लिए अलग नियम, नहीं मानने से बच्चे पर पड़ सकता है असर
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए पारंपरिक सावधानियां और सूतक काल से जुड़े जरूरी नियम। (Ai जनरेटेड)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज इस साल का अंतिम और पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके कारण यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

पंडित राकेश झा के अनुसार, आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए:

गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान क्या करें?

  • ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को शांत मन से ईश्वर का ध्यान और मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • यदि ग्रहण के समय भोजन करना जरूरी हो, तो ग्रहण शुरू होने से पहले ही बने हुए भोजन और पानी में तुलसी के पत्ते या दूर्वा घास डाल दें।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद गर्भवती महिलाओं को स्नान करना चाहिए। यदि स्वास्थ्य कारणों से स्नान संभव न हो, तो अपने ऊपर गंगाजल छिड़क लें। इसके बाद सामर्थ्य अनुसार दान करें और ईश्वर के समक्ष हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।

गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान क्या न करें?

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण सीधे देखने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इसका प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ सकता है। अत्यंत आवश्यकता होने पर ही बाहर निकलें।

  • ग्रहण काल के दौरान सब्जी काटना, सिलाई-कढ़ाई करना या सुई, कैंची व चाकू जैसी धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय सोने से बचना चाहिए और इस समय का उपयोग जप-तप में करना चाहिए। हालांकि, यदि स्वास्थ्य ठीक न हो तो आराम किया जा सकता है।
  • कहां-कहां दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण?

    12 अगस्त को लगने वाला यह पूर्ण सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लगेगा।

    भारत में स्थिति: यह ग्रहण भारत में रात के समय होने के कारण दिखाई नहीं देगा।

    अन्य देशों में दृश्यता: इसे यूरोप के अधिकतर देशों (इटली, ब्रिटेन, फ्रांस), उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, कनाडा, रूस के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, आर्कटिक व अटलांटिक महासागर, उत्तरी स्पेन और पुर्तगाल के सुदूर क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।

    यह भी पढ़ें- Grahan 2026: कब लगेगा साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण? भूल कर भी न करें ये गलतियां