
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को शनि प्राकट्योत्सव मनाया जाता है। इस दिन अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है, इसलिए ये इस साल की पहली शनिश्चरी अमावस्या भी होगी। इस दिन अखंड सौभाग्य के लिए किया जाने वाला वट सावित्री व्रत किया जाएगा।

इस वर्ष श्री शनि देव प्रकटोत्सव,शनिश्चरी अमावस्या व वट सावित्री व्रत का दुर्लभ संयोग के कारण बेहद खास है। इस दिन बुधादित्य योग और केदार योग का दुर्लभ महासंयोग बन रहा है।
.jpeg)
16 मई शनिवार के दिन श्री शनि देव प्राकट्योत्सव के इस शुभ अवसर पर तिलवारा स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में दिव्य 56 भोग के साथ विभिन धार्मिक कार्यक्रम व भव्य महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
.jpeg)
15-16 मई श्री रामचरित मानस पाठ, शाम 6 बजे शनि महाभिषेक, मथुरा वृंदावन से आये महाराज द्वारा निर्मित 56 भोग अर्पण, पुष्प श्रृंगार,दिव्य आरती व पूरे दिन भंडारे का आयोजन किया गया है।
मंदिर के व्यवस्थापक पं. सतीश तिवारी ने बताया कि इस साल शनि जयंती का पर्व बेहद खास माना जा रहा है. श्री शनि प्राकट्योत्सव वट सावित्री अमावस्या व शनिश्चरी अमावस्या का शुभ संयोग बन रहा है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस दिन भरणी और कृतिका नक्षत्र के साथ बुधादित्य' और 'केदार योग' बन रहा है। शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा करने से साढ़ेसाती और शनि की पीड़ा से छुटकारा मिलता है। मान्यता है कि इस खास योग में शनिदेव की पूजा करने से आपको बहुत ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

इस दिन पवित्र स्थानों एवं नर्मदा घाटों में श्रद्धालुओं द्वारा पुण्य की डुबकी लगाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार इस शुभ अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान करने के साथ ही दान पुण्य करना विशेष पुण्यकारी माना गया है। स्नान व दान पुण्य से लोगों को जीवन में कष्टों से मुक्ति मिलती है।
पुराणों में वर्णित है कि शनिदेव की महादशा या साढ़ेसाती से परेशान जातकों को शनि जन्मोत्सव के दिन शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दिन पूजा करने से शनिदेव अति प्रसन्न होते हैं।
श्री शनिधाम तिलवारा में विधि विधान से पूजन अर्चन करने का आग्रह पं सतीश जी महाराज, पं. अनिल मिश्रा, नितिन शर्मा ,विध्येश भापकर, नितिन भाटिया,संजय तिवारी, शुभम तिवारी, सोनू कुररिया, हितेश पटेल, विवेक पाण्डेय, शिवा तिवारी ने किया है |
यह भी पढ़ें- सूर्य गोचर 2026: 11 मई से इन राशियों के शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन, मान-सम्मान और उन्नति के लिए करें ये उपाय