अनुष्का ने द. अफ्रीका के खिलाफ किया था डेब्यू
मैदान पर गेंद और बल्ले को संभालने वाली अनुष्का शर्मा ने अप्रैल महीने में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भारतीय सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था और उनका प्रदर्शन मिलाजुला रहा था। उन्होंने दूसरे मैच में 31 गेंदों में 28 रन बनाए। चौथे और पांचवें मैच में क्रमश: 27 और 17 रन का योगदान दिया था।
बुंदेलखंड बुल्स ने बनाया है कप्तान
मध्य प्रदेश महिला लीग के दूसरे सीजन में अनुष्का शर्मा को बुंदेलखंड बुल्स ने रिटेन कर कप्तानी सौंपी है। पहले सीजन में उपकप्तान की थी और बुंदलेखंड ने ट्राफी जीतने का इतिहास रचा था। मप्र महिला लीग का पहला सीजन ग्वालियर में खेला गया था लेकिन इस बार दूसरा सीजन जून में इंदौर में होगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए निरंतर खेलने का मौका मिलना बहुत खुशी और गर्व की बात है। असल में हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए खेले। मेरी पूरी कोशिश होगी कि मैं अपनी टीम के लिए बेस्ट कर सकूं। इस बार मुझे कप्तान के रूप में टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है और मेरी कोशिश उसे बेहतर बनाने की होगी। मेरे परिवार का सपोर्ट, कोच का मार्गदर्शन और ईश्वर की कृपा ही मेरी ताकत है।
अनुष्का शर्मा, भारतीय क्रिकेटर
भारत ए टीम इस प्रकार है- अनुष्का शर्मा (कप्तान) एवं वैष्णवी शर्मा (दोनों ग्वालियर) वृंदा दिनेश (उपकप्तान), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री, प्रेमा रावत, पूर्वाजा वेर्लेकर, जिन्तिमणि कलिता, साइमा ठाकोर, सिमरन बहादुर, श्वेता सहरावत, दीया यादव, मिन्नू मणि, शबनम शकील, तनुजा कंवर।
भारत-ए महिला टीम का इंग्लैंड दौरा
20 जून : पहला टी20, नॉर्थम्पटन
23 जून : दूसरा टी20, नॉर्थम्पटन
25 जून : तीसरा टी20, चेल्म्सफोर्ड
28 जून : पहला वनडे, होवे
1 जुलाई : दूसरा वनडे, टॉनटन
4 जुलाई : तीसरा वनडे, टॉनटन
अनुष्का के अब तक के क्रिकेट करियर पर एक नजर
1. महिला प्रीमियर लीग 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में गुजरात जायंट्स की टीम से खेलते हुए ग्वालियर की अनुष्का शर्मा ने 30 गेंद में 44 रन बनाकर गुजरात टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी।
2.आल इंडिया सीनियर्स टी-20 टूर्नामेंट के दौरान 31 अक्टूबर को सूरत में राष्ट्रीय उपविजेता बनी एमपीसीए की टीम में अविस्मरणीय योगदान दिया।
3.मध्यप्रदेश की सीनियर महिला टीम की उपकप्तान के रूप में बेहतर आल राउंडर प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल जोन के लिए चयन हुआ, जहां शानदार प्रदर्शन किया।
4.पूर्व कप्तान: अंडर- 19 चैलेंजर ट्रॉफी विजेता - "इंडिया बी टीम"
5 .पूर्व कप्तान - राष्ट्रीय उपविजेता रही मध्यप्रदेश अंडर- 19 गर्ल्स क्रिकेट टीम
6. प्रतिष्ठित चंद्रा नायडू अवार्ड से सम्मानित
7. र्तमान में (बैटर ऑलराउंडर के रूप में) मध्यप्रदेश अंडर- 23 गर्ल्स क्रिकेट टीम की उपकप्तान एवं सीनियर टीम में ओपनर बैटर।
8. बीते दिनों सीनियर्स वनडे ट्राफी (2024- 25) में यादगार पारी के बदौलत मध्यप्रदेश को चैंपियन बनाया।
9. 2025 में पहले एमपीसीए में "प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट" सहित प्लेयर ऑफ द मैच, डॉमिनेटर प्लेयर ऑफ द मैच, सर्वाधिक चौके, बेस्ट फील्डर, क्रिएटिव शॉट आदि सहित अधिकांश (सर्वाधिक) अवार्ड हासिल करने वाली खिलाड़ी के रूप में ग्वालियर का परचम फहराया।
10. अब तक दो बार सेंट्रल जोन से खेलने सहित आधा दर्जन से अधिक बार चैलेंजर ट्रॉफी में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल चुका है।
11. अप्रैल 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय सीनियर टीम में चयनित किया गया। पांच मैचों की टीम-20 सीरीज में तीन मैच खेले और 72 बनाए।