• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

IND vs ENG 1st T20I: इंग्लैंड से पुराना हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया; जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

दुनिया की नंबर एक टी20 टीम इंडिया अब इंग्लैंड की धरती पर मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है।

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 05:04:07 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 05:04:07 PM (IST)
IND vs ENG 1st T20I: इंग्लैंड से पुराना हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया; जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
1 जुलाई से सजेगा महामुकाबले का मंच।

HighLights

  1. IND vs ENG T20I 2026 शेड्यूल जारी
  2. 1 जुलाई से सजेगा महामुकाबले का मंच
  3. टीवी पर DD National पर दिखेगा मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के दीवानों के लिए एक बड़ा रोमांच शुरू होने जा रहा है। दुनिया की नंबर एक टी20 टीम इंडिया अब इंग्लैंड की धरती पर मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस महामुकाबले का पहला मैच 1 जुलाई, बुधवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा।

पुराना हिसाब बराबर करने उतरेंगी दोनों टीमें

हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में मिली अप्रत्याशित हार के बाद भारतीय टीम के लिए यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है। टीम इंडिया इस हार को भुलाकर इंग्लैंड के खिलाफ एक नई शुरुआत करना चाहेगी।


दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम के लिए भी यह मुकाबला किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली 7 रन की करीबी और चुभने वाली हार के बाद इंग्लिश टीम पहली बार टी20 फॉर्मेट में मैदान पर उतर रही है।

ऐसे में हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली घरेलू टीम अपनी सरजमीं पर भारत से पुराना हिसाब चुकता करने की फिराक में होगी, जबकि श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा भारतीय ब्रिगेड सीरीज पर कब्जा जमाकर इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी।

मैच से जुड़ी हर जरूरी डिटेल (समय और प्रसारण)

  • तारीख और मैदान: भारत और इंग्लैंड के बीच यह पहला टी20 मुकाबला 1 जुलाई, बुधवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा।
  • समय और टॉस: मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे से होगी, जबकि दोनों कप्तानों के बीच टॉस आधे घंटे पहले यानी रात 9:30 बजे उछाला जाएगा।
  • कहां देखें लाइव मैच: टीवी दर्शकों के लिए इस सीरीज का सीधा प्रसारण 'सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क' पर किया जाएगा। इसके अलावा, जो फैंस फ्री में मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, उनके लिए दूरदर्शन के 'डीडी नेशनल' चैनल पर भी लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध रहेगा।
  • डिजिटल और लाइव स्ट्रीमिंग: यदि आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर नहीं, बल्कि 'जियो हॉटस्टार' (Jio Hotstar) ऐप पर उपलब्ध होगी।

भारत बनाम इंग्लैंड: सीरीज का पूरा कार्यक्रम

  • 1 जुलाई 2026- पहला टी20आई मैच, रात 10 बजे से
  • 4 जुलाई 2026- दूसरा टी20आई मैच, रात 7 बजे से
  • 7 जुलाई 2026-तीसरा टी20आई मैच, रात 10 बजे से
  • 9 जुलाई 2026-चौथी टी20आई मैच, रात 10 बजे से
  • 11 जुलाई 2026- पांचवां टी20आई मैच, रात 7 बजे से

दोनों देशों का फुल स्क्वाड

भारतीय क्रिकेट टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत को लगा ₹12 करोड़ का 'तगड़ा झटका'!, दोबारा वापस आए दिल्ली, लखनऊ के 'नवाब' बने कुलदीप यादव

इंग्लैंड क्रिकेट टीम:

हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), फिल साल्ट (विकेटकीपर), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जैकब बेटेल, जेम्स कोल्स, जोफ्रा आर्चर, रेहान अहमद, सोनी बेकर, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जोश टोंग और ल्यूक वुड।