• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

IND vs SL: सरफराज खान की प्लेइंग-11 में वापसी के लिए शुभमन गिल लेंगे रिस्क! खतरे में इस दिग्गज की जगह

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। चोटिल साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 11 Aug 2026 02:34:15 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Aug 2026 02:34:15 PM (IST)
IND vs SL: सरफराज खान की प्लेइंग-11 में वापसी के लिए शुभमन गिल लेंगे रिस्क! खतरे में इस दिग्गज की जगह
IND vs SL: सरफराज खान की प्लेइंग-11 में वापसी के लिए शुभमन गिल लेंगे रिस्क!

HighLights

  1. साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद टीम में लौटे सरफराज खान
  2. कप्तान शुभमन गिल सरफराज को प्लेइंग-11 में खिलाना चाहते हैं
  3. ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल में से किसी एक को बैठना होगा बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। चोटिल साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद किस्मत से सरफराज खान को भारतीय टीम में दोबारा जगह मिल गई है। वैसे तो शुरुआती समीकरणों के हिसाब से सरफराज की अंतिम एकादश (Playing-11) में जगह बनती नहीं दिख रही थी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कप्तान शुभमन गिल उन्हें हर हाल में टीम में शामिल करने का मन बना चुके हैं। इसके लिए गिल एक बड़ा साहसिक कदम भी उठा सकते हैं।

नंबर-3 के लिए देवदत्त पडिक्कल पहली पसंद

साई सुदर्शन भारतीय टेस्ट टीम में आमतौर पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। चूंकि सरफराज खान मुख्य रूप से नंबर-4 या उससे निचले क्रम के बल्लेबाज हैं, इसलिए वे सीधे तौर पर सुदर्शन का विकल्प नहीं बन सकते। वार्म-अप मैच में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल का तीसरे नंबर पर खेलना लगभग तय माना जा रहा है।


क्या ऋषभ पंत की जगह लेंगे सरफराज?

अगर सरफराज को अंतिम एकादश में जगह दी जाती है, तो मध्यक्रम में किसी एक स्थापित खिलाड़ी को बाहर बैठना होगा। कप्तान गिल खुद नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे, ऐसे में निचली क्रम के बल्लेबाजों पर गाज गिर सकती है। चर्चा यह भी है कि खराब फॉर्म और गैर-जिम्मेदाराना शॉट्स की वजह से आलोचनाओं का सामना कर रहे ऋषभ पंत को बाहर किया जा सकता है। पंत की जगह ध्रुव जुरेल को बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज टीम में शामिल किया जा सकता है। जुरेल परिस्थितियों के अनुसार संभलकर खेलने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर आक्रामक रुख अपनाने में भी सक्षम हैं।

पंत, जुरेल और सरफराज: तीन में से खेलेंगे सिर्फ दो

टीम संयोजन को देखें तो ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल और सरफराज खान में से केवल दो ही खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। यदि प्रबंधन सरफराज को नंबर-5 पर आजमाता है, तो ध्रुव जुरेल या ऋषभ पंत में से किसी एक को ही बतौर विकेटकीपर मौका मिलेगा। हालांकि, जिस तरह से सरफराज के नाम पर विचार हो रहा है, उससे साफ है कि उनका अंतिम एकादश में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 'तुम मुझे ड्रॉप करो'... मोहम्मद कैफ ने बताया रोहित शर्मा, गंभीर और अगरकर के बीच का पूरा मामला