• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

IND vs WI 2nd ODI LIVE: गुवाहाटी वनडे में भारत ने किया ऐतिहासिक रन चेज, कप्तान गिल ने ठोका रिकॉर्ड दोहरा शतक, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी के बारसपरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत ने इस मैच को कप्तान श...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 10:18:24 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 11:08:04 PM (IST)
IND vs WI 2nd ODI LIVE: गुवाहाटी वनडे में भारत ने किया ऐतिहासिक रन चेज, कप्तान गिल ने ठोका रिकॉर्ड दोहरा शतक, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
दोहरा शतक लगाने के बाद कप्तान शुभमन गिल, फाइल फोटो

HighLights

  1. भारत की दूसरे एकदिवसीय में शानदार जीत
  2. कप्तान गिल और रोहित का दमदार शतक
  3. भारत ने वनडे सीरीज में बनाई अजये बढ़त

डिजिटल टीम, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी के बारसपरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत ने इस मैच को कप्तान शुभमन गिल के दोहरे शतक की मदद से 8 विकेट से जीत लिया। यह वनडे मैचों में भारतीय टीम का ऐतिहासिक रन चेज है।

खराब रही वेस्टइंडीज की शुरुआत

इसी के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। मैच में भारतीय कप्तान ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। विंडीज टीम शुरुआत बेहद खराब रही। प्रसिद्ध कृष्णा द्वारा डाले गए पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर ओपनर कीसी कार्टी आउट हो गए।


वेस्टइंडीज टीम का पहला विकेट 37 रनों के योग पर गिर गिया। इसके बाद ओपनर जॉन कैंपबेल और कप्तान शाई होप ने शानदार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली और विंडीज को बड़े स्कोर की ओर ले गए।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच ड्रॉ, मुकाबले में बिना गेंद फेंके सेमीफाइनल में टीम इंडिया की एंट्री, जानिए पूरा नियम

विंडीज ने बनाए 405 रन

कैंपबेल ने (101) और कप्तान होप ने (104) रनों की पारी खेली। इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज आमीर जांगू ने भी (114) रनों की शतकीय पारी खेली और विंडीज को बड़े स्कोर की ओर आगे बढ़ाया। अंतिम ओवर में रॉस्टन चेस ने (29) रनों की पारी खेलकर वेस्टइंडीज को 405 रनों तक पहुंचाया।

इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया

50 ओवर में इस स्कोर तक पहुंचने में विंडीज के कुल 7 विकेट गिरे। यह एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास में विंडीज का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और गुरनूर बराड़ ने 2-2 विकेट लिए।

भारत की शानदार शुरुआत

जवाब में भारत की ओर से पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने की और टीम को सटीक और अक्रामक शुरुआत दिलाई। 10वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का लगाया, इसी के साथ उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित 32 गेंदों में 51 रन बनाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। शुभमन गिल ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और उन्होंने 38 गेंदों में फिफ्टी पूरी की।

यह भी पढ़ें- IND vs WI 2ND ODI: कौन है आकिब नबी? वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में किया डेब्यू, 'बारामूला एक्सप्रेस' के नाम से बनाई पहचान

रोहित ने पूरे किए 12 हजार रन

इसके बाद दोनों बल्लेबाज विंडीज गेंदबाजों पर टूट पड़े। पहले रोहित ने 73 रन बनाकर अपने एकदिवसीय में 12 हजार पूरे किए और इसके बाद 75 गेंदों में (101) रनों की दमदार पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया। रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 6 छक्के लगाए।

तीसरे नंबर पर खेलने आए विराट कोहली शानदार रंग में दिखाई दे रहे थे लेकिन वह 19 गेंदों पर (29) रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। इसके बाद चौथे नंबर पर खेलने आए रुतुराज गायकवाड अंत तक नाबाद रहे और 31 रनों की पारी खेलकर कप्तान गिल का साथ दिया।

कप्तान गिल का दोहरा शतक, कीर्तिमान स्थापित

दूसरे छोर पर खड़े कप्तान गिल लगातार विपक्षी गेंदबाजों पर आक्रमण करते रहे और अंत तक क्रीज पर मौजूद रहे। गिल ने इस मैच में (223) रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर कीर्तिमान स्थापित कर दिया। गिल ने अपनी पारी में 26 चौके और 8 छक्के जड़े। गिल का यह दोहरा शतक अब तक सबसे तेज शतक है। विंडीज के गेंदबाज दो भारतीय बल्लेबाजों को आउट करने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें- IND vs WI ODI LIVE: गुवाहाटी वनडे में वेस्टइंडीज का विश्व रिकॉर्ड, भारत को दिया 406 रनों का लक्ष्य, 27 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा