IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बड़ी खुशखबरी, पैट कमिंस ने वापसी पर दिया अपडेट
IPL 2026 के आगाज से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खेमे से एक राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के नियमित कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पैट कमिंस ने अपन ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 26 Mar 2026 03:57:07 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Mar 2026 03:57:07 PM (IST)
पैट कमिंस की वापसी पर आया अपडेटHighLights
- सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बड़ी खुशखबरी
- टीम के कप्तान पैट कमिंस ने चोट पर दिया अपडेट
- टूर्नामेंट के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे कमिंस
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खेमे से एक राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के नियमित कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पैट कमिंस ने अपनी चोट पर बड़ा अपडेट देते हुए मैदान पर वापसी के संकेत दे दिए हैं। हालांकि वह टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन लीग के दूसरे हाफ तक उनके फिट होने की पूरी उम्मीद है।
इशान किशन संभालेंगे कमान
कमिंस की अनुपस्थिति में सनराइजर्स हैदराबाद ने इशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। कमिंस पीठ की गंभीर चोट (Back Injury) से जूझ रहे थे, जिसके कारण वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 और एशेज सीरीज के बड़े मैचों से बाहर रहे थे।
रिकवरी पर क्या बोले कमिंस?
'बिजनेस ऑफ स्पोर्ट' पॉडकास्ट पर बात करते हुए कमिंस ने अपनी फिटनेस जर्नी पर बात की। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी पीठ की चोट से तेजी से उबर रहा हूं और सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा है। मैंने नेट्स में गेंदबाजी शुरू कर दी है। हालांकि मैं आईपीएल की शुरुआत में उपलब्ध नहीं रहूंगा, लेकिन मुझे वापस एक्शन में देखने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।'
क्या है वापसी का मास्टर प्लान?
कमिंस ने बताया कि वह अपनी रिकवरी को लेकर काफी सतर्क हैं और वर्तमान में हर तीसरे दिन बॉलिंग कर रहे हैं। उनका टारगेट टूर्नामेंट के बीच में पूरी तरह फिट होकर टीम से जुड़ना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि सब ठीक रहा, तो वह टूर्नामेंट के दूसरे हाफ के साथ-साथ नॉकआउट और फाइनल मैचों में टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।