IPL Auction 2025 Live Streaming: कितनी बजे शुरू होगी आईपीएल ऑक्शन, कहां देख पाएंगे लाइव, किस टीम के पर्स में कितना बैलेंस… जानिए सबकुछ
IPL Mega Auction 2025 में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह जैसे कुछ बड़े भारतीय नाम नीलामी के दौरान उपलब्ध रहेंगे। बड़े भारतीय नामों के अलावा जोस बटलर, कगिसो रबाडा, मिशेल स्टार्क, लियाम लिविंगस्टोन जैसे विदेशी सितारे भी मांग में होंगे।
Publish Date: Sun, 24 Nov 2024 08:34:45 AM (IST)
Updated Date: Sun, 24 Nov 2024 03:24:20 PM (IST)
इस बार कुल 577 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, जिनमें 367 भारतीय खिलाड़ी हैं।HighLights
- 2 दिन में कुल 577 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी
- दूसरा मौका जब भारत से बाहर हो रही नीलामी
- पंजाब की जेब में सबसे ज्यादा 110.5 करोड़ रु.
एजेंसी, नई दिल्ली (IPL Auction 2025)। आईपीएल 2025 से पहले खिलाड़ियों की नीलामी शुरू होने जा रही है। यह मेगा इवेंट आज और कल सऊदी अरब में होगा। आईपीएल के सभी फैंस की नजर इस पर रहेगी।
सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में कुल 577 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। यह मेगा नीलामी सभी दस फ्रेंचाइजी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और माना जा रहा है कि इससे आईपीएल के अगले 3 साल का भविष्य तय होगा।
![naidunia_image]()
IPL 2025 Mega Auction Time
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होगी। दोनों दिन नीलामी स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे यानी भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी।
IPL 2025 Auction: Total Players
दो दिनों में कुल 577 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें 367 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 210 विदेशी क्रिकेटर हैं। 10 टीमों के पास भरने के लिए अधिकतम 204 स्लॉट हैं - जिनमें से 70 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।
![naidunia_image]()
IPL 2025 Auction Live Streaming
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की नीलामी को JioCinema ऐप पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी सीधा प्रसारण किया जाएगा।
Team Wise Purse Balance
- PBKS: 110.5 करोड़
- RCB: 83 करोड़
- DC: 73 करोड़
- LSG: 69 करोड़
- GT: 69 करोड़
- CSK: 55 करोड़
- KKR: 51 करोड़
- MI: 45 करोड़
- SRH: 45 करोड़
- RR: 41 करोड़
![naidunia_image]()
List Of Players Retained Before IPL 2025 Auction
- चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी
- दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल
- गुजरात टाइटंस: राशिद खान, शुबमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान
- कोलकाता नाइट राइडर्स: रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह
- लखनऊ सुपर जायंट्स: निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान और आयुष बदोनी
- मुंबई इंडियंस: जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा
- पंजाब किंग्स: शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह
- राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर और संदीप शर्मा
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल
- सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन और ट्रेविस हेड
कुछ खिलाड़ियों को मार्की खिलाड़ी की श्रेणी में रखा गया है। माना जा रहा है कि आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में ये खिलाड़ी आकर्षण का केंद्र होंगे। इनमें जोस बटलर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कगिसो रबाडा और मिचेल स्टार्क जैसे नाम शामिल हैं।