MPL 2026: बारिश के कारण रीवा घड़ियाल्स और चंबल जैगुआर्स ने बांटे अंक
मध्य प्रदेश लीग टी-20 टूर्नामेंट में मंगलवार को होलकर स्टेडियम में चंबल घड़ियाल्स और रीवा जैगुआर्स के बीच होने वाला मैच लगातार बारिश के कारण रद कर दिय...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 24 Jun 2026 08:18:34 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2026 08:21:38 AM (IST)
मंगलवार शाम को बारिश के बीच होलकर स्टेडियम के मैदान को कवर्स से ढंकते हुए एमपीसीए के मैदानकर्मी।HighLights
- दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया, सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो गई हैं
- रायल निमाड़ ईगल्स, चंबल घड़ियाल्स, रीवा जैगुआर्स और जबलपुर रायल लायंस ने अंतिम चार में जगह बनाई
- मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश की आशंका जताई है, ऐसे में मैच प्रभावित हो सकते हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चंबल घड़ियाल्स और रीवा जैगुआर्स के बीच होलकर स्टेडियम में मध्य प्रदेश लीग टी-20 टूर्नामेंट के तहत मंगलवार शाम को खेले जाने वाला मैच लगातार जारी वर्षा के कारण नहीं रद कर दिया गया। शाम से शुरू हुई वर्षा के चलते मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।
दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटा गया। साथ ही मध्य प्रदेश लीग की सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो चुकीं हैं। रायल निमाड़ ईगल्स, चंबल घड़ियाल्स, रीवा जैगुआर्स और जबलपुर रायल लायंस ने लीग के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
आज भी बारिश से प्रभावित हो सकते हैं मुकाबले
मध्य प्रदेश लीग में कल अंतिम दो लीग मैच खेले जाने हैं। पहला मैच जबलपुर रायल लायंस का सामना अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर बैठी बुंदेलखंड बुल्स से होगा।
वहीं दूसरा मैच ग्वालियर चीतास का सामना रायल निमाड़ ईगल्स से होगा। लीग की चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमें तय हो चुकीं हैं, ऐसे में कल होने वाले मैच परिणाम के लिहाज से अर्थहीन है। इससे अंतिम चार टीमों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बुधवार को भी मौसम विभाग ने बारिश का अंदेशा जताया है। इससे कल होने वाले मैच भी बारिश से प्रभावित हो सकते हैं।
आज के मैच
- मैच-1 बुंदेलखंड बुल्स विरुद्ध जबलपुर रायल लायंस दोपहर तीन बजे से होलकर स्टेडियम में
- मैच-2 ग्वालियर चीताज वि. रायल निमाड़ ईगल्स शाम साढ़े सात बजे से होलकर स्टेडियम में
यह भी पढ़ें : MPL 2026: वेंकटेश अय्यर के बाद बरसे बादल, इंदौर पिंक पैंथर्स जीता; ग्वालियर चीताज को हराया