• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

MPL 2026: इंदौर ने मनाया क्रिकेट का उत्सव, एमपीएल के फाइनल में होलकर स्टेडियम में मनी दिवाली

इंदौर ने शुक्रवार को होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का उत्सव मनाया। मध्य प्रदेश लीग टी-20 के फाइनल से पहले बादल छाए थे लेकिन प्रशंसकों का उत्साह देख बारिश...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 07:50:10 AM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 08:00:55 AM (IST)
MPL 2026: इंदौर ने मनाया क्रिकेट का उत्सव, एमपीएल के फाइनल में होलकर स्टेडियम में मनी दिवाली
इंदौर होलकर स्टेडियम में हुइ आतिशबाजी और क्रिकेट प्रेमियों में नजर आया उत्साह।

HighLights

  1. आतिशी पारियों और एमपीसीए के लाइट एंड साउंड शो ने माहौल को दिवाली जैसा बना दिया
  2. चंबल घड़ियाल्स ने ट्रॉफी जीती, पर लीग कई नवोदित खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की गवाह बनी
  3. प्रबंधन में एआई का इस्तेमाल करने वाला एमपीसीए देश का पहला खेल संगठन है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के प्रशंसकों ने शुक्रवार को क्रिकेट का उत्सव मनाया। होलकर स्टेडियम में मध्य प्रदेश लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल से पहले बारिश के बादल छाए हुए थे, लेकिन मानो प्रशंसकों का उत्साह देखकर बादलों ने भी बूंदों को थाम लिया। पूरा मैच हुआ और खिलाड़ियों की आतिशीपारियों ने प्रशंसकों का मन मोहा।

आतिशबाजी मेजबान मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन ने भी की और स्टेडियम में लाइट एंड साउंड शो ने प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया। किसी अंतरराष्ट्रीय मैच की तरह मैदान में प्रशंसकों की भीड़ मौजूद थी। मध्य प्रदेश की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का मीडिया पार्टनर नईदुनिया है।


naidunia_image

फाइनल में चंबल घड़ियाल्स टीम ने रायल निमाड़ ईगल्स टीम को हराते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। मगर यह टूर्नामेंट जीत और हार से परे, खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन का गवाह बना। कई नवोदित खिलाड़ियों ने अपने प्रभावी खेल से प्रशंसा बटोरी।

naidunia_image

खेल प्रबंधन में एआई का इस्तेमाल करने वाला एमपीसीए पहला संगठन : महानआर्यमन सिंधिया

मध्य प्रदेश लीग न सिर्फ खिलाड़ियों की प्रतिभा का मंच साबित हो रही है, बल्कि तकनीक के इस्तेमाल का भी आदर्श उदाहरण बन रही है। मध्य प्रदेश लीग के प्रबंधकीय कार्य आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के माध्यम से किए जा रहे हैं। आने वाले समय में मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) में इसका इस्तेमाल होगा।

naidunia_image

एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने बताया कि दुनिया एआई के इस्तेमाल की ओर बढ़ रही है। हमने इसके लिए इमर्जेंट एआइ के साथ साझेदारी की है। महानआर्यमन ने दावा किया कि यह देश में किसी भी खेल का पहला संगठन है जो अपने प्रशासनिक कार्य एआई की मदद से कर रहा है। आगामी सत्र शुरू होने से पहले हम इसकी ट्रेनिंग संभागीय संगठनों को भी देंगे। इससे व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

naidunia_image

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा- कोई भी यह दावा नहीं कर सकता है कि व्यवस्था में बिल्कुल भी पक्षपात नहीं है। हमें नहीं पता विभिन्न स्तरों पर किस तरह टीम में चुनी जा रही हैं या कोई चयनकर्ता क्या करता है। हम चाहते हैं कि एआई के इस्तेमाल से उत्तरदायित्व बढ़े। यदि किसी खिलाड़ी के आंकड़े कमजोर हैं और चयन होता है तो एआई चयन के पीछे के कारणों पर सवाल करेगा।

naidunia_image

हर मामले में पारादर्शिता के लिए एआई का उपयोग हो सकता है

हमारा उद्देश्य व्यवस्था में पारदर्शिता लाना है। किसी ने चुटकी लेते हुए सवाल किया कि क्या मंदिरों में चढ़ावा गिनने में एआई का इस्तेमाल हो सकता है तो महानआर्यमन ने भी उसी अंदाज में कहा- हर मामले में पारदर्शिता के लिए एआई का इस्तेमाल हो सकता है। यदि आपकी पत्नी कितना खर्च करती हैं इसकी भी गिनती करना हो तो एआई को अकाउंट से जोड़कर जानकारी ली जा सकती है।

naidunia_image

छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच दिलाना उद्देश्य

महानआर्यमन ने कहा कि आइपीएल के बाद मप्र लीग देश का एकमात्र टूर्नामेंट है जिसमें 10 टीमें हैं। हमारा उद्देश्य अधिकतम खिलाड़ियों को अवसर देना है। प्लेयर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत हर टीम में दो नवोदित खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

इनकी उम्र को लेकर प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा- फिलहाल हम खिलाड़ियों की उम्र नहीं देख रहे हैं। विराट कोहली भी अधिक उम्र के बावजूद लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अवसर दिलाना है। यह लीग खिलाड़ियों के लिए ही है।

यह भी पढ़ें : अपराजेय रहते चंबल घड़ियाल्स ने जीती मध्य प्रदेश लीग टी-20 टूर्नामेंट की ट्रॉफी