
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। लीग की अंतिम चार टीमें तय हो चुकीं हैं और गुरुवार को लीग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाने हैं। पहला सेमीफाइनल लीग चरण के बाद पहले स्थान पर रही चंबल घड़ियाल्स और चौथे स्थान पर रही जबलपुर रॉयल लायंस के बीच खेला जाएगा।
वहीं दूसरे सेमीफाइनल में दूसरे स्थान पर रही रॉयल निमाड़ ईगल्स और चौथे स्थान पर रही रीवा जैगुआर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। हालांकि, सेमीफाइनल मैच में खेल के रोमांच से पहले सभी के सामने वर्षा की चुनौती रहेगी। बारिश होने की स्थिति में सेमीफाइनल मैचों के लिए भी रिजर्व डे नहीं रखा गया है।
बारिश के कारण मैच रद होता है तो अंक तालिका में प्राप्त स्थानों के आधार फाइनलिस्ट टीमें तय होंगी। दोनों सेमीफाइनल बारिश से धुलने की स्थिति में अंक तालिका में पहले दो स्थानों पर रहने वाली टीमों- चंबल घड़ियाल्स और रॉयल निमाड़ ईगल्स के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
सेमीफाइनल-1
सेमीफाइनल-2
जबलपुर रॉयल लायंस और बुंदेलखंड बुल्स के बीच मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में बारिश ने खलल डाला। होलकर स्टेडियम में वर्षा के कारण लगातार दूसरे दिन मैच रद करना पड़ा। वहीं शाम को रॉयल निमाड़ ईगल्स और ग्वालियर चीतास के बीच होने वाला मैच भी रॉयल के कारण रद करना पड़ा।
मैच में टास भी नहीं हो सका और एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। दोनों टीमों में एक-एक अंक बांटे गए। इससे पहले दोपहर को हुए मकाबले में बारिश से खेल में रुकावट आने से पहले, दिन के पहले मैच में जबलपुर रॉयल लायंस ने सिर्फ 8.2 ओवर में दो विकेट पर 96 रन बना लिए थे।

सलामी बल्लेबाज आर्यन तिवारी और अजय रोहेरा ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। तिवारी ने आउट होने से पहले 18 गेंदों पर तेजी से 27 रन बनाए, जबकि रोहेरा भी जल्द ही 15 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हो गए।
बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय प्रिंस वाधवानी ने 12 गेंदों पर नाबाद 16 रन बना चुके थे। वहीं प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम (पीडीपी) के टैलेंट वेदांत अवस्थी सिर्फ सात गेंदों पर नाबाद 21 रन बनाकर आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी बारिश शुरू हो गई। लगातार हो रही बारिश के कारण हालात में सुधार न होने के कारण अंपायरों को मैच रद करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।
यह भी पढ़ें : MPL 2026: बारिश के कारण रीवा घड़ियाल्स और चंबल जैगुआर्स ने बांटे अंक