IPL 2026 से पहले MS Dhoni ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, CSK ने रैना-हेडन को दिया 'हॉल ऑफ फेम' अवॉर्ड
चेन्नई में ‘Roar 2026’ इवेंट के दौरान धोनी ने IPL से संन्यास पर बयान देकर फैंस को उत्साहित कर दिया। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 23 Mar 2026 01:42:08 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Mar 2026 03:06:11 PM (IST)
CSK ने सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को दिया खास सम्मानHighLights
- चेन्नई में ‘Roar 2026’ फैन इवेंट आयोजित हुआ
- एमएस धोनी के बयान का वीडियो हुआ वायरल
- ऋतुराज गायकवाड़ CSK के नए कप्तान बने
डिजिटल डेस्क: एमएस धोनी (MS Dhoni IPL Retairement) ने आईपीएल से संन्यास को लेकर चल रही अटकलों पर हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। चेन्नई के चेपॉक में 22 मार्च को आयोजित ‘Roar 2026’ फैन इवेंट के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह 60 साल की उम्र तक आईपीएल खेलना जारी रख सकते हैं।
फैन इवेंट में मजाकिया जवाब
इस कार्यक्रम में अभिनेता शिवकार्तिकेयन (Sivakarthikeyan) ने धोनी से संन्यास की चर्चाओं को नजरअंदाज कर पीली जर्सी में खेलते रहने का अनुरोध किया। इस पर 44 वर्षीय धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह आसान नहीं होगा, लेकिन वह कोशिश कर सकते हैं। उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया।
IPL 2026 के लिए तैयार धोनी
धोनी IPL के 19वें सीजन में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने अब तक 278 मैचों में 5439 रन बनाए हैं और उन्हें लीग के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में Chennai Super Kings (CSK) ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है।
नई भूमिका में नजर आएंगे धोनी
अब टीम की कमान (ऋतुराज गायकवाड़) Ruturaj Gaikwad के हाथों में है, जबकि धोनी एक मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। मैदान पर वह मुख्य रूप से मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी संभालते हैं, जिससे टीम को अनुभव का लाभ मिलता है।
क्या 2026 होगा आखिरी सीजन?
CSK के सीईओ ने स्पष्ट किया है कि धोनी IPL 2026 में पूरा सीजन खेलेंगे। हालांकि, यह सीजन उनके करियर का अंतिम पड़ाव हो सकता है, जिसे शानदार विदाई के रूप में देखा जा रहा है। टीम में नए खिलाड़ियों के आने की चर्चा भी है, जिससे दबाव कम होने की उम्मीद है।
रैना और हेडन को हॉल ऑफ फेम सम्मान
इसी इवेंट में सुरेश रैना (Suresh Raina) और मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) को सीएसके के पहले ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया। रैना को उनके फैंस ‘चिन्ना थाला’ नाम से बुलाते हैं। वे 2008 से 2021 तक टीम के अहम स्तंभ रहे और कई खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।