खेल डेस्क, इंदौर। भारत क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की पत्नियां अपनी सुंदरता के लिए लाइमलाइट में बनी रहती है। उसी तरह पाकिस्तान क्रिकेटर्स की पत्नियां भी बेहद खूबसूरत हैं।
कई पाकिस्तान प्लेयर्स की पत्नियां किसी हिरोइन से कम नहीं है। इनके आगे सुपर मॉडल्स और हॉलीवुड की एक्ट्रेस भी फ्लॉप है। आइए आपको बताते हैं पाकिस्तान के ऐसे ही तीन खिलाड़ियों की पत्नियों के बारे में।
पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक ने इस साल जनवरी में तीसरी शादी की। मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सोनिया मिर्जा से तलाक ले लिया है। शोएब ने सना जावेद को अपना जीवनसाथी बनाया है। सना पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2012 में शहर-ए-जात से अपने करियर की शुरुआत की थी।
सना जावेद की यह दूसरी शादी है। उन्होंने पहला निकाह गायक और संगीता निर्माता उमैर जसवाल से किया था। दोनों का रिश्ता 2020-2023 तक चला। वहीं, शोएब की पत्नी पत्नी का नाम आयशा सिद्दीकी था।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली की पत्नी सामिया आरजू अपनी सुंदरता के कारण चर्चा में रहती हैं। सामिया हरियाणा के नूंह जिले में स्थित चंदेनी गांव की रहने वाली हैं। दोनों ने 2019 में दुबई में शादी की थी।
हसन और सामिया एक बच्ची के माता-पिता है। सामिया आरजू पेशे से फ्लाइट इंजीनियर हैं। वह विश्व कप 2023 के दौरान भारत आई थी, तब काफी सुर्खियां बटोरी थी।
तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने दिसंबर 2022 में मुजना मसूद से शादी की थी। विवाह से पहले मुजना मॉडलिंग करती थीं। दोनों की प्रेम कहानी काफी पुरानी है। दोनों क्लासमेट थे। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली। हारिश ने प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने से पहले मोबाइल शॉप पर काम किया है।