आखिरकार झुक गया पाकिस्तान, T-20 World Cup में भारत के साथ मैच खेलने को हुआ तैयार
आईसीसी उपाध्यक्ष के साथ लंबी बैठक के बाद पीसीसी इस टी-20 विश्वकप में भारत के साथ क्रिकेट मैच खेलने के लिए तैयार हो गया है। हालांकि पीसीसी की तरफ से आध ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 10 Feb 2026 12:46:07 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Feb 2026 12:49:52 AM (IST)
भारते के साथ मैच खेलेगा पाकिस्तानHighLights
- कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच खेलेगा पाकिस्तान
- टी-20 विश्वकप में भारत के खिलाफ के लिए हुआ तैयार
- पीसीबी ने आधिकारिक घोषणा के लिए मांगा समय
स्पोर्ट्स डेस्क: T-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 शुरू हो चुका है। इस टुर्नामेंट में भारत पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर ऐसी खबरें आ रही थी, कि शायद पाकिस्तान मैच ना खेले। इन अटकलों के बीच एक जानकारी निकलकर सामने आ रही है, जिसके अनुसार पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबों में भारत के साथ मैच खेलने के लिए तैयार हो गया है।
हालांकि ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि पीसीसी की तरफ से मंगलवार को इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाएगी। पीसीसी पाकिस्तानी जनता के सामने जाकर यह घोषणा करने के लिए उपयुक्त बहाने की तलाश कर रहा है। इसके लिए मंगलवार तक का समय मांगा गया है।
आईसीसी के साथ लंबी बैठक के बाद झुका पाकिस्तान
बता दें कि आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा रविवार को लहौर पहुंचे। वहां पीसीसी चेयरमैन मोहसिन नकवी, बांग्लादेश किक्रेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल और अन्य क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। इस बैठक के बाद सोमवार रात पाकिस्तान के गृहमंत्री और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रेस कांफ्रेंस किया। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत के साथ मैच खलने को लेकर अंतिम फैसला अगले 24 घंटे के भीतर हो जाएगा।
इस पूरी घटना को लेकर सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि नकवी से बैठक के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मैच के संबंध में बात की। उसके बाद ही भारत के साथ मैच खेलना तय हो गया है। अब बस इसके लिए आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।