
स्पोर्ट्स डेस्क। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शुक्रवार को अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने न केवल शतक जड़ा, बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने महज 80 गेंदों पर 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसने उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे सफल बल्लेबाज बना दिया।
वैभव ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा। हालांकि वह दोहरे शतक से चूक गए, लेकिन 175 रनों के स्कोर के साथ उन्होंने उन्मुक्त चंद और मनजोत कालरा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
175 - वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026
111* - उन्मुक्त चंद (भारत) बनाम ऑस्ट्रेलिया, टाउन्सविले, 2012
108 - ब्रेट विलियम्स (ऑस्ट्रेलिया) बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 1988
107 - स्टीफन पीटर्स (इंग्लैंड) बनाम न्यूजीलैंड, जोहान्सबर्ग, 1998
101* - मनजोत कालरा (भारत) बनाम ऑस्ट्रेलिया, माउंट माउंगानुई, 2018
100* - जेराड बर्क (ऑस्ट्रेलिया) बनाम साउथ अफ्रीका, लिंकन, 2002
वैभव सूर्यवंशी अब अंडर-19 विश्व कप की एक पारी में सबसे अधिक छक्के (15) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यूथ वनडे इतिहास में भी सबसे ज्यादा छक्कों का अपना ही रिकॉर्ड (14 छक्के बनाम UAE) तोड़ दिया।
29 - वैभव सूर्यवंशी (2026)
18 - डेवाल्ड ब्रेविस (2022)
18 - फिन एलन (2016 और 2018)
15 - जैक बर्नहैम (2016)
14 - माइकल हिल (2008)
14 - निकोलस पूरन (2014)
15: वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026
12: माइकल हिल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम नामीबियाई, पेनांग, 2008
11: क्रेग सिमंस (ऑस्ट्रेलिया) बनाम केन्याई, डुनेडिन, 2002
वैभव ने अपना अर्धशतक 32 गेंदों पर और शतक मात्र 55 गेंदों पर पूरा किया। यह अंडर-19 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। इसके साथ ही, वह भारत के लिए यूथ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
51 - विल मलाजचुक (ऑस्ट्रेलिया) बनाम जापान, विंडहोक, 2026
55 - वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026
63 - कासिम अकरम (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, नॉर्थ साउंड, 2022
65 - बेन मेस (इंग्लैंड) बनाम स्कॉटलैंड, हरारे, 2026
69 - राज बावा (भारत) बनाम युगांडा, तारौबा, 2022
यह भी पढ़ें- रतलाम के आशुतोष शर्मा की 'टीम इंडिया' में एंट्री, टी-20 विश्व कप की तैयारियों में दिखाएंगे अपना दम
वैभव सूर्यवंशी: 1412 रन
विजय जोल: 1404 रन
यशस्वी जायसवाल: 1386 रन
तन्मय श्रीवास्तव: 1316 रन
शुभमन गिल/उन्मुक्त चंद: 1149 रन
सरफराज खान: 1080 रन
विराट कोहली: 978 रन