क्रिकेट की चमक के बीच पढ़ाई की चुनौती, क्या 10वीं बोर्ड की परीक्षा दे पाएंगे Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से दुनिया को चौंकाने वाले समस्तीपुर के होनहार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी अब एक और अहम इम ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Feb 2026 01:27:35 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Feb 2026 01:29:18 PM (IST)
वैभव सूर्यवंशीHighLights
- यह वक्त किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं
- परीक्षा केंद्र पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल है
- 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू
डिजिटल डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से दुनिया को चौंकाने वाले समस्तीपुर के होनहार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी अब एक और अहम इम्तिहान के मुहाने पर खड़े हैं। 14 साल की उम्र में बड़े-बड़े गेंदबाज़ों के छक्के छुड़ाने वाला यह युवा सितारा अब सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटा है।
एक तरफ इंटरनेशनल क्रिकेट की चमक, तो दूसरी ओर पढ़ाई की जिम्मेदारी। वैभव के लिए यह वक्त किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं।
क्या Vaibhav Suryavanshi देंगे 10वीं की परीक्षा?
इस सवाल पर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। मॉडेस्टी स्कूल के प्राचार्य आदर्श कुमार उर्फ पिंटू ने बताया कि वैभव का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है और उनका परीक्षा केंद्र पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में पड़ा है।
हालांकि, वह परीक्षा में शामिल होंगे या नहीं, इस पर अंतिम फैसला बोर्ड द्वारा लिया जाएगा। स्कूल प्रशासन को इस बात पर गर्व है कि उनका छात्र राष्ट्रीय स्तर पर न सिर्फ जिले, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर रहा है।
17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
बिहार के इस उभरते क्रिकेट स्टार के लिए फरवरी और मार्च 2026 बेहद व्यस्त रहने वाले हैं। सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या वैभव मैदान के साथ-साथ परीक्षा हॉल में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।
Vaibhav के दम पर भारत बना U-19 World Cup 2026 चैंपियन
क्रिकेट के मोर्चे पर वैभव पहले ही इतिहास रच चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत को छठी बार चैंपियन बनाया।
पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, दोनों अवॉर्ड मिले। इस तरह वैभव ये दोनों सम्मान जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
भारत इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत चुका है, और 2026 की इस ऐतिहासिक जीत में वैभव सूर्यवंशी की भूमिका सबसे अहम रही।